Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केरल : कोझिकोड और वायनाड को जोड़ने वाली राज्य की सबसे लंबी सुरंग परियोजना का शुभारंभ

Pinarayi Vijayan, Chief Minister of Kerala, Communist Party of India Marxist, CPI M,Thiruvananthapuram, Kerala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 15:34 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को कोझिकोड और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित अनाक्कमपोयिल-कल्लाडी-ट्विन टलन फोर लेन परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह आयोजन अन्नक्कमपोयिल स्थित सेंट मैरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने इसे केरल के परिवहन विकास का मील का पत्थर बताया और कहा कि यह परियोजना एलडीएफ के 2021 के चुनावी वादों में प्रमुख स्थान पर थी। देश की तीसरी सबसे लंबी और केरल की सबसे लंबी सुरंग बनने जा रही यह परियोजना न केवल वायनाड घाटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नया प्रोत्साहन देगी।

इस सुरंग मार्ग की कल्पना सबसे पहले 1990 के दशक के अंत में की गई थी। इसे उस समय के सीपीआई(एम) विधायक मथाई चाको ने प्रस्तावित किया था, जिसे उनके उत्तराधिकारी जॉर्ज एम. थॉमस ने आगे बढ़ाया। उन्होंने पारंपरिक वन सड़क के बजाय सुरंग निर्माण को ज्यादा व्यवहारिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प बताया था।

इस 2,134.5 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना की कुल लंबाई 8.73 किमी है, जिसमें 5.58 किमी वायनाड और 3.15 किमी कोझिकोड जिले में पड़ती है। इसमें से 8.1 किमी हिस्सा ट्विन-ट्यूब सुरंग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें चार-लेन ट्रैफिक की सुविधा होगी।

यह नया लिंक अन्नक्कमपोयिल और मेप्पाड़ी के बीच की यात्रा को 42 किमी से घटाकर सिर्फ 22 किमी कर देगा, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इस परियोजना के मुख्य निर्माण कार्य की जिम्मेदारी हैदराबाद स्थित दिलीप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है, जबकि रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी संपर्क सड़कों का निर्माण करेगी।

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी होगी और किटको लिमिटेड को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। इस सुरंग में वेंटिलेशन सिस्टम, फायर फाइटिंग यूनिट, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक सिग्नल, टनल रेडियो, आपातकालीन कॉल प्वाइंट और प्रकाशित एस्केप रूट जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

हालांकि, यह परियोजना राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, लेकिन विशेषज्ञों और स्थानीय समुदायों ने पर्यावरणीय चिंता भी जताई है। वे वायनाड जैसे पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर सतर्कता की मांग कर रहे हैं, विशेषकर पिछले वर्ष मुण्डक्काई-चूरलमाला भूस्खलन जैसी त्रासदियों को ध्यान में रखते हुए।

 

Tags: Pinarayi Vijayan , Chief Minister of Kerala , Communist Party of India Marxist , CPI M , Thiruvananthapuram , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD