Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'छोटी बहू' ने साड़ी में दिखाए लटके-झटके, रुबीना दिलैक के दिलकश अंदाज पर फैंस फिदा

Rubina Dilaik, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:59 IST

अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं।अभिनेत्री ने डार्क पर्पल साइनिंग वाली गोल्डन प्रिंट साड़ी पहन रखी है। उन्होंने गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथों में कंगन पहना हुआ है। खुले हुए बालों में रुबीना दिलैक का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

पहली फोटो में वह स्टाइलिश तरीके से पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी में वह बालों को संवारती हुए पोज दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने वीडियो के लिए भी पोज दिए. रुबीना ने इसे कैप्शन दिया, "अपनी नारी शक्ति को व्यक्त कर रही हूं।"फैंस को यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट लिखा- "ब्यूटी फुल तो दूसरे यूजर ने "बॉस लेडी"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "प्रिटी"। एक शख्स ने अभिनेत्री के बालों की तारीफ करते हुए लिखा, "रुबीना, आपके स्ट्रेट हेयर काफी अच्छे लग रहे हैं।"

अभिनेत्री रुबीना ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर पति अभिनव संग तस्वीरें पोस्ट कीं थीं, जिसमें दोनों साथ में प्यारे लग रहे थे। उनकी इस पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि उनकी ये तस्वीरें पति-पत्नी और पंगा के सेट की हैं। रुबीना ने उसमें लाइट पर्पल कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं, अभिनव ब्लैक कोट-पैंट में नजर आए थे। इसके कैप्शन में रुबीना ने लिखा, "ये मेरा पति और मैं इसकी पंगा, मेरा मतलब है पत्नी।"

रुबीना दिलैक ने 'मिस शिमला' समेत कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। एक्ट्रेस बनने से पहले वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं, जिसके लिए वह चंडीगढ़ में तैयारी भी करने भी गई थीं, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था।एक बार उन्होंने अपनी फ्रेंड के कहने पर टीवी सीरियल 'छोटी बहू' के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट भी हो गईं। 

यहां से उन्होंने एक्टिंग में जाने का फैसला किया और सीरियल में राधिका का रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह: एक नई उम्मीद', 'जीनी और जूजू', और 'शक्ति' जैसे हिट शो दिए हैं। उन्होंने राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह 'बिग बॉस 16' की विनर भी रही हैं।

 

Tags: Rubina Dilaik , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD