Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

परिहार विधानसभा : चौथी बार खिलेगा कमल या लालटेन दिखाकर मतदाता रोक देंगे भाजपा का विजयी रथ?

Election Special
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 18:01 IST

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा और पिछले चुनाव में उसे कांटे की टक्कर दे चुकी राजद, दोनों ही पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। 

परिहार विधानसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इसके बाद से इस सीट पर तीन विधानसभा चुनाव (2010, 2015 और 2020) हो चुके हैं। इन तीनों ही चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। हालांकि, 2020 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और राजद उम्मीदवार ऋतु जायसवाल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। 

हार जीत का अंतर एक प्रतिशत 1 फीसदी वोटों से भी कम था। बिहार के सीतामढ़ी जिले में नेपाल की सीमा के समीप बसा परिहार विधानसभा क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवन शैली के लिए जाना जाता है। बाढ़-प्रवण क्षेत्र न केवल मिथिला की ऐतिहासिक और पौराणिक परंपराओं से जुड़ा है, बल्कि यहां के लोगों का मेहनती और साधारण जीवन इसे एक अनूठी पहचान देता है।

यह क्षेत्र जनकपुर जैसे नेपाली शहरों से व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का केंद्र है। यहां के लोग नेपाल के मेलों और धार्मिक उत्सवों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और सीमा पार का व्यापार स्थानीय अर्थव्यवस्था का हिस्सा है। परिहार पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है। 

यहां के लोग सादगी भरा जीवन जीते हैं। हाल के वर्षों में गांवों में बिजली और सड़क संपर्क में सुधार हुआ है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं अब भी सीमित हैं। यहां पर शिक्षा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन कई परिवार अब भी आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं भेज पाते। 

हालांकि, युवाओं में राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ रही है, जो चुनावों में उनके सक्रिय भागीदारी से झलकती है। परिहार की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। धान, गेहूं, मक्का, दालें और सब्जियां यहां की प्रमुख फसलें हैं। बाढ़ के कारण फसल चक्र में व्यवधान आता है, लेकिन किसान नई तकनीकों और बीजों का उपयोग कर रहे हैं। 

गाय और भैंस पालन यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दूध और दुग्ध उत्पाद स्थानीय बाजारों में बिक्री के लिए जाते हैं। परिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं है, लेकिन छोटे पैमाने पर हस्तशिल्प और मधुबनी पेंटिंग से कुछ परिवार आय अर्जित करते हैं। 

सड़क संपर्क में सुधार के बाद स्थानीय व्यापार में वृद्धि हुई है। परिहार विधानसभा में कुल जनसंख्या 567339 है। इनमें 295277 पुरुष और महिलाएं 272062 हैं। चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार, एक जनवरी 2024 तक इस सीट पर कुल मतदाता 331669 हैं। 

इनमें से 174718 पुरुष मतदाता,156927 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर के 24 वोटर हैं। इस सीट पर 2010 के चुनाव में राम नरेश प्रसाद यादव ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। 2015 और 2020 गायत्री देवी ने भाजपा की जीत को बरकरार रखा। इस सीट पर भाजपा चौथी बार जीत दर्ज कर पाएगी या पिछले चुनाव में भाजपा को कांटे की टक्कर देने वाली राजद की लालटेन रोशन होगी, यह देखने लायक होगा।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD