Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी पहने लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंची जान्हवी कपूर

Janhvi Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 13:51 IST

बॉलीवुड में भी गणपति बप्पा की धूम चारों ओर छाई हुई है। हर साल की तरह इस बार भी सितारे बप्पा के दर्शन के लिए अलग-अलग मंदिरों में पहुंच रहे हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन के लिए आ रहे हैं, और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।  

इसी बीच गुरुवार को एक खास नजारा देखने को मिला, जब बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाई। दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' की सफलता की कामना करते हुए गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया। 

इस मौके पर जान्हवी कपूर के लुक ने सबका ध्यान खींचा। जान्हवी कपूर ने इस खास मौके की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी बेहद खूबसूरत रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी का चौड़ा गोल्डन बॉर्डर और उस पर बने सुंदर फूलों के प्रिंट उनकी खूबसूरती को और निखार रहे हैं। 

यह खास साड़ी किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। जान्हवी ने इस साड़ी के साथ डीप राउंड नेक वाला ट्रेडिशनल ब्लाउज पहना हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए नगों से जड़े ईयररिंग्स पहने, साथ ही मराठी स्टाइल की नथ भी पहनी। 

माथे पर लाल रंग की बिंदी और हाथों में सजे कंगनों के साथ उन्होंने पारंपरिक अंदाज में बालों की मोटी चोटी बनाई। इन तस्वीरों में जान्हवी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लालबागचा राजा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'गणपति बप्पा मोरया।'

उनके पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें 'देवी जान्हवी' कह रहा है, तो कोई उनके साड़ी लुक की तारीफ करते हुए लिख रहा है कि आप साड़ी में बहुत सुंदर लगती हो। वहीं, कुछ फैंस ने लिखा कि बप्पा का आशीर्वाद है, अब फिल्म जरूर हिट होगी।

 

Tags: Janhvi Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD