Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

काशी-मथुरा आंदोलनों का हिस्सा नहीं होगा संघ, स्वयंसेवक ले सकते हैं भाग : मोहन भागवत

Mohan Bhagwat, BJP, Bharatiya Janata Party, RSS Supremo, Rashtriya Swayamsevak Sangh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 13:23 IST

उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद अब काशी और मथुरा में मंदिर बनाए जाने की मांग अदालत में लंबित है। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। 

मोहन भागवत ने संघ शताब्दी समारोह में कहा कि संघ आंदोलनों में भाग नहीं लेता है। हम जिस एकमात्र आंदोलन में शामिल हुए, वह राम मंदिर था, जिसका हमने पूरा समर्थन किया था। अन्य किसी भी आंदोलन में संघ शामिल नहीं होगा। हालांकि, हिंदू मानस में काशी, मथुरा और अयोध्या का विशेष महत्व है, जिनमें दो जन्मस्थल हैं। 

हिंदू समाज इसका आग्रह करेगा और इन मामलों में अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से संघ स्वयं इन आंदोलनों में हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन उनके स्वयंसेवक भाग ले सकते हैं, क्योंकि वे हिंदू हैं। इन तीन धार्मिक स्थलों को छोड़कर हर जगह मंदिर और शिवलिंग मत ढूंढो, मैं संघ प्रमुख के रूप में यह बात कह रहा हूं। 

ये भी होना चाहिए कि चलो सिर्फ तीन मंदिर की बात है, तो ले लो, ये भाईचारे के लिए बड़ा कदम है। मोहन भागवत ने कहा, "जैसा कि मैंने कल कहा था, अंतरराष्ट्रीय व्यापार आवश्यक है और होना भी चाहिए, क्योंकि यह देशों के बीच संबंधों को भी बनाए रखता है। 

लेकिन यह दबाव में नहीं होना चाहिए, दोस्ती दबाव में नहीं पनप सकती। यह स्वतंत्र होनी चाहिए, आपसी सहमति पर आधारित होनी चाहिए। हमें आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य रखना चाहिए, साथ ही यह भी समझना चाहिए कि दुनिया परस्पर निर्भरता पर काम करती है, और उसी के अनुसार कार्य करना चाहिए।"

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विकसित भारत पर कहा कि सबसे पहले, देश के लिए जीना और मरना सीखना चाहिए। जब ​​देशभक्ति बढ़ती है, तो देश की सुरक्षा सुनिश्चित होती है; जब उद्यमिता बढ़ती है, तो अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सुधरती है।

 

Tags: Mohan Bhagwat , BJP , Bharatiya Janata Party , RSS Supremo , Rashtriya Swayamsevak Sangh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD