Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

हरजोत सिंह बैंस द्वारा लुधियाना में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्किल्ज़ और पंजाब में 5 आई.टी.आई. हब स्थापित करने की मांग

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्किल मंत्रियों की क्षेत्रीय कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष रखी मांगें

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 11:19 IST

राज्य के युवाओं को उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करके उनके कौशल स्तर को पूर्ण करने और पंजाब को कौशल विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि लुधियाना में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्किल्ज़ और पूरे राज्य में पांच आई.टी.आई. हब स्थापित किए जाएं। श्री बैंस ने यह मांगें केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित स्किल मंत्रियों की क्षेत्रीय कांफ्रेंस के दौरान रखीं।

कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, श्री हरजोत सिंह बैंस ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्किल्ज़ के लिए लुधियाना उपयुक्त स्थान होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए इस औद्योगिक शहर में 20 एकड़ जमीन उपलब्ध है। श्री बैंस ने तकनीकी शिक्षा में पंजाब की उत्कृष्ट प्रगति को उजागर करते हुए कहा कि वर्ष 2022 से राज्य ने अपनी आई.टी.आई. में सीटों की संख्या 25,000 से बढ़ाकर 52,000 कर दी है, जो दोगुनी से भी अधिक है। 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रवेश दर पिछले समय की 60 प्रतिशत से बढ़कर 98 प्रतिशत होने का अनुमान है, जबकि बुनियादी ढांचे के सर्वाेत्तम उपयोग को सुनिश्चित किया जा रहा है और युवाओं को अधिक कौशलमंद बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा में व्यापक प्रगति की है। उन्होंने बताया कि पुराने कोर्सों की जगह उद्योग की जरूरतों को पूरा करने और बाजार की मांग के अनुसार 814 नए ट्रेड शुरू किए गए हैं। 

इन ट्रेडों को उद्योग भागीदारों और औद्योगिक प्रबंधन समितियों (आई.एम.सी.) के साथ व्यापक सलाह-मशवरे के बाद विकसित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को मांग के अनुसार कौशल प्रदान किए जा सकें और उनकी रोजगारयोग्यता और नौकरी प्राप्त करने की तैयारी बढ़ाई जा सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने कौशल की दरार को भरने के लिए सोनालिका, हीरो आदि सहित उद्योगिक दिग्गजों के साथ महत्वपूर्ण भागीदारी की है। 

उन्होंने आगे कहा कि ये भागीदारी आई.टी.आई. ग्रेजुएट दोनों को मान्यता प्राप्त योग्यताएँ और व्यावहारिक औद्योगिक कौशल प्राप्त करने में मदद करती हैं। श्री बैंस ने बताया कि पंजाब ने महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एम.आर.एस.पी.टी.यू.), बठिंडा में फरीदाबाद की विक्टुरा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (वी.टी.पी.एल.) की मदद से अपना पहला बी.टेक. इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड) प्रोग्राम शुरू किया। 

यह देश भर में पहला कोर्स है, जिसके तहत पहले सेमेस्टर से ही विद्यार्थी उद्योग का हिस्सा बनेंगे और इंडस्ट्री कैंपस को यूनिवर्सिटी का एक डिमांडेड कैंपस माना जाएगा। श्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी को सरकारी आई.टी.आई. लुधियाना का दौरा करने का निमंत्रण दिया और अपने उन्नत उपकरणों और आधुनिक लैबों के कारण इसे पूरे देश में तकनीकी शिक्षा के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। 

श्री बैंस ने इस मौके पर पिछले तीन वर्षों में विभिन्न तकनीकी शिक्षा संबंधी पहलों में उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद भी किया।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD