Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘इडली कडाई’ का नया गाना ‘इंजामी थंडाने’ रिलीज

Dhanush, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 12:13 IST

निर्देशक-अभिनेता धनुष की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर 'इडली कडाई' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। पहले यह अप्रैल में आने वाली थी, लेकिन इसकी शूटिंग बाकी रह गई, इसलिए इसे अब 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का नया गाना ‘इंजामी थंडाने’ बुधवार को रिलीज हुआ। इसे धनुष ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया।गाने का एक पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘इडली कडाई’ का नया गाना ‘इंजामी थंडाने।’

उन्होंने गाने का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया। गाने में फिल्म के नायक के बारे में बताया गया है कि कैसे वह दूसरों की मदद के लिए खड़ा रहता है। इस गाने को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।इस फिल्म में धनुष दोहरी भूमिका में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग तमिलनाडु के थेनी जिले के अंडीपट्टी में हुई थी। इसके लिए फिल्म क्रू ने नया सेट बनाया था। 

इस सेट पर 20 दिनों से अधिक समय तक शूटिंग चली, मगर सेट पर अचानक आग लग गई।तेज हवा के कारण आग एक घंटे तक सुलगती रही। दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे। गनीमत रही कि सेट पर कोई भी हताहत नहीं हुआ।धनुष और आकाश भास्करन डॉन पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में नित्या मेनन धनुष की अपोजिट हैं।

इस फिल्म में अरुण विजय, सत्यराज, पार्थिबन, शालिनी पांडे, प्रकाश राज, समुथिरकानी, और राज किरण भी हैं। जीवी प्रकाश कुमार इस फिल्म में संगीत दे रहे हैं।फिल्म में अरुण विजय खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। धनुष और अरुण विजय के बीच आमना-सामना रोमांचक होगा। फिल्म का निर्माण धनुष की वंडरबार फिल्म्स और डॉन पिक्चर्स ने संयुक्त रूप से किया है।

 

Tags: Dhanush , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD