Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'पूरा खानदान बिहार आ जाए, तो फर्क नहीं पड़ेगा', राहुल गांधी के साथ प्रियंका की यात्रा पर बोले विजय सिन्हा

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Rahul Gandhi, Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 26 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 13:42 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल होने पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन सभी लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने कभी राज्य को अराजकता, पलायन और जंगलराज की ओर धकेला था। 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह लोग कितनी भी कोशिश कर लें, बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। जिन्होंने 'बिहारी' को गाली बनाया, बिहार को बर्बाद किया, बिहारियों को पलायन के लिए विवश किया, अराजकता और जंगलराज को बढ़ावा दिया, उन्हें जनता जवाब देगी।"

उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर में जिन लोगों ने उग्रवाद को पोषित किया और गुंडाराज स्थापित करने की कोशिश की, वे आज लोकतंत्र और वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, "अगर उनका पूरा खानदान भी बिहार में आ जाए, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"

इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ की अधिसूचना जारी करने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भारत आत्मनिर्भर है और स्वाभिमान के साथ जीता है। चिंता की कोई बात नहीं है।" बता दें, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में चल रही 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुईं। 

बिहार में 17 अगस्त से जारी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' मंगलवार को सुपौल पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी यात्रा का हिस्सा बने। प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को भी राहुल गांधी के साथ बिहार में यात्रा निकालेंगी। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा बुधवार को सीतामढ़ी में जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी जाएंगी।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Rahul Gandhi , Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD