Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12-14 सितंबर को बाली (इंडोनेशिया) में होगा : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में दिया एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 11:10 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विदेशों में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 सितंबर को इंडोनेशिया के बाली में मनाया जाएगा।मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित ‘कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-धर्मयात्रा’ के अवसर पर प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने की। मुख्यमंत्री ने गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से समारोह की शुरुआत की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ें और अपनी संस्कृति रीति-नीति को और आगे लेकर जाएं। यह सम्मेलन कश्मीर की समृद्ध विरासत को संजोता है, जो भारत की आत्मा से जुड़ा है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर ने कई विस्थापनों की पीड़ा झेली, फिर भी कश्मीरी हिंदुओं ने कर्म नहीं छोड़ा। 1990 में लाखों कश्मीरी हिंदू विस्थापित हुए, लेकिन उनकी विद्या और दृढ़ता ने उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित किया। यह उनके सामर्थ्य की ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं की वेदना को समझा और विस्थापितों के लिए अभूतपूर्व योजनाएं बनाई । कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और कुरुक्षेत्र का आध्यात्मिक संबंध भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया, जिससे कश्मीरी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। करीब 2 लाख कश्मीरी हरियाणा में रह रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। हरियाणा में विस्थापित कश्मीरी परिवारों के लिए शिक्षा में आरक्षण और हेरिटेज संरक्षण पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा को इस आयोजन के लिए बधाई दी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गीता ज्ञान संस्थानम् पूरी दुनिया में गीता का संदेश फैला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का निष्काम कर्म दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा जताई कि कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास होगा और ज्ञान परंपरा फिर से पल्लवित होगी।

कश्मीर का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़- गीता मनीषी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कश्मीरियों ने कुरुक्षेत्र में आकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़ किए हैं। अब श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीनगर में बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर की भौगोलिक और आध्यात्मिकता महान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आध्यात्मिक पहचान पुनः स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। साहसिक कदमों से कश्मीर में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD