Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंचकूला शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर पीएमडीए के सीईओ के. मकरंद पांडुरंग ने किया शहर का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए निर्देश, स्वच्छता पर दिया जाए विशेष ध्यान, सड़कों की हो नियमित सफाई

KM Pandurang, Director General of Mining and Geology Department Haryana, Haryana, Haryana Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 10:59 IST

पंचकूला को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं स्मार्ट बनाने की दिशा में नगर प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट ऑथोरिटी (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने नगर निगम आयुक्त तथा पीएमडीए, एमसीपी, एचएसवीपी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ पंचकूला शहर की सभी मुख्य सड़कों, चौकों और प्रमुख पार्कों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री के. मकरंद पांडुरंग ने रोड-गली की सफाई, सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई, ट्रैफिक अवरोधक जंक्शनों की पहचान एवं समाधान, ग्रीन बेल्ट और पार्कों में वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने एमसीपी को निर्देश दिए कि सड़कों की सही और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कचरा एकत्र करने के लिए ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएं जिससे जनता को और यातायात में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हर्बल पार्कों का निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण एवं मौजूदा शौचालयों के नवीनीकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी को सख्त आदेश दिए कि आवंटित सभी सिविल कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरे किए जाएं।इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की मांग पर, सीईओ ने सेक्टर-20 और 21 की डिवाइडिंग रोड पर सेंसर आधारित दो ट्रैफिक लाइट लगाने की भी स्वीकृति दी गई।

पंचकूला के पार्कों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप विकसित करने के निर्देश

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताऊ देवी लाल पार्क पहुँचे और सेक्टर 3/21, 20/21, 24/25, 25/26, 26/27, 27/28 तथा सेक्टर 23 की सभी सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने एचएसवीपी के साथ विकसित किए जा रहे मल्टी स्पेशलिस्ट पार्क का भी दौरा किया। उन्होंने इस पार्क के कार्य में धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताई और मुख्य अभियंता, एचएसवीपी को निर्देश दिए कि इस पार्क का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। 

उन्होंने मुख्य अभियंता, एचएसवीपी को यह भी निर्देश दिए कि गोल्फ क्लब के पास पुल पर क्षतिग्रस्त ‘मैस्टिक अस्फॉल्ट’ को भी तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी पार्कों में म्यूजिक सिस्टम और लाइट व्यवस्‍था को सुचारू करने के निर्देश दिए।पंचकूला के कैक्टस गार्डन का निरीक्षण करते हुए श्री के मकरंद पांडुरंग ने संबंधित अधिकारियों को इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। 

वहीं टाउन पार्क का निरीक्षण कर पार्क में बच्चों के लिए बोटिंग हेतु वॉटर बॉडी विकसित करने और आकर्षक म्यूजिकल फाउंटेन स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बोनसाई गार्डन और मेडिटेशन गार्डन को विशेषज्ञ एजेंसियों की सलाह से आधुनिक स्वरूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए।मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उन्हें आवंटित पार्कों का प्रतिदिन दौरा करें और उसकी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें, ताकि कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

 

Tags: KM Pandurang , Director General of Mining and Geology Department Haryana , Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD