Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाबा बलजिंदर सिंह जी के अंतिम दर्शन हेतु हरपाल सिंह चीमा राड़ा साहिब पहुंचे

“सिखी के प्रचारक महापुरुष बाबा बलजिंदर सिंह जी के बिछोड़े से सिख कौम को बड़ा नुकसान हुआ” – वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Manwinder Singh Giaspura, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 25 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 13:07 IST

राड़ा साहिब संप्रदाय के मुखी संत बाबा बलजिंदर सिंह जी राड़ा साहिब का रात के दीवान के बाद अपना अचानक ही शरीर छोड़ गए थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए पंजाब के वित्त, योजना, कर एवं आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा सोमवार को गुरुद्वारा करमसर राड़ा साहिब विशेष रूप से पहुंचे। 

इस अवसर पर उन्होंने संत बाबा बलजिंदर सिंह जी की देह को पंजाब सरकार की ओर से लोई  अर्पित की। इस मौके पर हलका पायल के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा भी उपस्थित थे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि संत बाबा बलजिंदर सिंह जी के जाने से सिख कौम को अपूरणीय क्षति हुई है। 

यह संप्रदाय लंबे समय से सिखी का प्रचार-प्रसार कर रहा है। जहाँ हमें व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख हुआ है, वहीं पूरे सिख जगत को भी बड़ा नुकसान पहुँचा है। क्योंकि संत बाबा बलजिंदर सिंह जी राड़ा साहिब वालों ने देश-विदेश में जाकर कीर्तन और कथा (आध्यात्मिक प्रवचन) के माध्यम से सिख संगतों को गुरु से जोड़ा और गुरु के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

बाद में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने भक्ति के प्रतीक और विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा करमसर राड़ा साहिब के संस्थापक सच्चखंडवासी धन धन बाबा ईशर सिंह जी की 50वीं बरसी समागम के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान सहित हाज़िरी भरी। उन्होंने कहा कि जहाँ आज हम संत बाबा ईशर सिंह जी की 50वीं बरसी मना रहे हैं, वहीं आज राड़ा साहिब संप्रदाय के मुखी संत बाबा बलजिंदर सिंह जी भी हमें सदा के लिए छोड़कर सच्चखंड जा विराजे हैं। 

यह संगतों के लिए अपूरणीय क्षति है। महापुरुष सदियों बाद इस संसार में आते हैं और संगतों को गुरु के मार्ग से जोड़ते हैं, सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजाब सरकार की ओर से जहाँ बाबा ईशर सिंह जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं, वहीं संत बाबा बलजिंदर सिंह जी के लिए अरदास करते हैं कि परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और संगतों को भाणा मानने की शक्ति बख्शे।

उल्लेखनीय है कि सच्चखंडवासी संत बाबा बलजिंदर सिंह जी राड़ा साहिब वालों का अंतिम संस्कार 27 अगस्त को शाम 3 बजे गुरुद्वारा करमसर राड़ा साहिब की कार पार्किंग में होगा। 28 अगस्त सुबह अंगीठा संभाला जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे कीरतपुर साहिब के लिए फूल तारने हेतु प्रस्थान होगा।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Manwinder Singh Giaspura , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD