Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार कर रही काम : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद जिला की 67 गौशालाओं को सौंपे 7 करोड़ 2 लाख रुपये के चारा अनुदान राशि के चैक

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ranbir Gangwa, Shyam Singh Rana, Sirsa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फतेहाबाद , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 11:07 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में गौशालाओं को चारे के लिए वित्तीय अनुदान के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री शनिवार को जिला फतेहाबाद में श्री कृष्ण गौशाला, बड़ोपल में गौशालाओं को चारा अनुदान राशि वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

समारोह में मुख्यमंत्री ने राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके जीवन को प्रेरणा स्‍त्रोत बताते हुए नागरिकों से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने गौशाला प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत त्रिवेणी लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला की 67 गौशालाओं को 7 करोड़ 2 लाख रुपये के चारा अनुदान राशि के चैक गौशाला प्रबंधकों को सौंपे। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए कुल 88 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जा रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव बड़ोपल के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने और बड़ोपल में वन्य जीव उपचार केंद्र का नाम श्री राजेंद्रानंद महाराज के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए रखी गई छः मांगों को विभागीय स्तर पर फिजिबिलिटी चैक करने उपरांत पूरा करने की भी घोषणा की। 

समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण और पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा और राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने गौशाला बड़ोपल को 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में डबल इंजन सरकार गाय, गीता और गंगा के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।

प्रदेश में गौशालाओं को चारे के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मांग अनुसार मशीनरी खरीद के लिए मदद दी जा रही है। पंचगव्य उत्पादन के लिए 101 गौशालाओं को 6 करोड़ 50 लाख रुपये की मशीन खरीदने की अनुदान राशि दी गई है।उन्होंने कहा कि साढ़े 10 वर्षों में चारे के लिए 358 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि अनुदान के रूप में दी जा चुकी है। 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं और शेष बची गौशालाओं में यह काम शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 तक प्रदेश में केवल 215 पंजीकृत गौशालाओं में एक लाख 75 हजार गौवंश था। प्रदेश सरकार ने पिछले दस वर्षों में इसमें ईजाफा किया है और इस समय प्रदेश में 686 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इनमें 4 लाख बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है।

वर्ष 2014-15 में गौ सेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 595 करोड़ रुपये किया है। प्रदेश सरकार ने गौवंश के पुनर्वास के लिए 200 गौशालाओं को शैड बनाने के लिए दस लाख रुपये प्रति गौशाला को अनुदान दिया है। इनमें से 51 गौशालाओं में शैड बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को 800 ई-रिक्शा दी जाएगी। इसके लिए खरीद प्रक्रिया जारी है।

विकसित भारत के सपने को साकार करने में हरियाणा दे रहा अपना योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत बनाने की दिशा में हरियाणा अपना विशेष योगदान दे रहा है। प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है और लोगों के जीवन को सरल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है जिससे विकसित भारत में हरियाणा का महत्वपूर्ण रोल अदा होगा।

किसान कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने किए काम

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। किसानों को जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है वहीं किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक किसानों को फसल खराब होने पर केवल 1155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। 

जबकि वर्तमान सरकार ने वर्ष 2014 से 2025 तक 15500 करोड़ रुपये फसलों के खराब होने पर मुआवजा के तौर पर दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद क्षेत्र के जिन गांवों में जलभराव व सेम की समस्या है उसका ठोस समाधान किया जाएगा। इस पर काम शुरू किया जा चुका है। सोलर पंपों की क्षमता चेक करने के लिए हरेडा को आदेश दिए जा चुके हैं।

समारोह में कृषि तथा किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति से जुड़ी है। गाय का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। देसी गाय के दूध में औषधीय गुण है और गाय में पांच तत्व है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम करने का एकमात्र उद्देश्य यह भी है कि गौमाता की सेवा के प्रति लोगों में जन जागरण और जागरूकता पैदा हो। हर घर में गाय का स्थान हो, इसी भावना के साथ नागरिकों को अपना योगदान गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए देना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से गौ संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम हुआ है। लोगों में गौसेवा की भावना विकसित हुई है।इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला, विधायक श्री रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री श्री देवेंद्र बबली, हरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Shyam Singh Rana , Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD