Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल गांधी ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के आठवें दिन की बुलेट की सवारी, बाइक रैली में हुए शामिल

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पूर्णिया , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 14:33 IST

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज यानी रविवार को पूर्णिया के कटिहार मोड़ से शुरू हुई। यात्रा का आज आठवां दिन है। 

यात्रा का नेतृत्व कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज यात्रा के क्रम में बुलेट चलाई। उनके बुलेट के पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे हुए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर उनके साथ चल रहे थे। 

इस दौरान बाइक रैली निकाली गई जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सीमांचल के पूर्णिया की सड़कों पर जोरदार उत्साह दिखा। आठवें दिन की यात्रा की शुरुआत बाइक पर हुई। यह यात्रा खुश्कीबाग से निकलकर लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग और सिटी इलाके से गुजरते हुए कसबा और अररिया तक पहुंचेगी। 

यात्रा की सातवें दिन की शाम कटिहार के कदवा में राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। सातवें दिन राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की।

इस दौरान वे किसानों के साथ तालाब में उतरे और मखाना भी फोड़ा। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी जानी थीं।बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ जारी इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। 

वे दो दिन 26 और 27 अगस्त को इस यात्रा से जुड़ेंगी। इसके अलावा तीसरे चरण में यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल होंगे।बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 

इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित घटक दलों के सभी नेता भी शामिल हैं। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD