Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राज्य के गरीब लोगों के राशन पर डाका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मोहिंदर भगत

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के 55 लाख ज़रूरतमंद लोगों से राशन छीनने की नापाक साजिश की कड़ी निंदा की

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Balkar Singh, Pawan Kumar Tinu, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 13:15 IST

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के 55 लाख ज़रूरतमंद लोगों से राशन छीनने की नापाक साजिश की कड़ी निंदा की और कहा कि भगवंत मान सरकार राज्य के गरीब लोगों के राशन पर डाका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। आज यहां सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कैबिनेट मंत्री ने करतारपुर से विधायक बलकार सिंह के साथ कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के आम और गरीब लोगों के अधिकारों पर डाका डाल रही है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के 8 लाख राशन कार्ड काटने के आदेश के कारण राज्य के लगभग 32 लाख लोग राशन से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का दावा करती है जब्कि पंजाब में 55 लाख लोगों का राशन रद्द करने की साज़िश कर रही है। 

उन्होंने कहा कि वोट चोरी के बाद अब भाजपा ने राशन चोरी का नया हत्थकंडा अपनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम और गरीब जनता के मुंह से रोटी छीनने की केंद्र सरकार की इस नापाक साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

श्री भगत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों और लोगों के खिलाफ धक्का जमाने की नीति जगजाहिर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले केंद्र की भाजपा सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को धौंस दिखाती थी, लेकिन अब यह सरकार उन राज्यों के लोगों को भी धमकाने लगी है। 

पंजाब के गरीब लोगों को धमकाना भी इसी नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने के.वाई.सी. का बहाना बनाकर जुलाई में 23 लाख पंजाबियों का राशन बंद किया और अब 32 लाख और लोगों का राशन 30 सितम्बर से बंद करने की धमकी दी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के 55 लाख जरूरतमंद लोगों को राशन से वंचित करने की घिनौनी साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र का यह फैसला पंजाब विरोधी है और इससे भाजपा सरकार का गरीब विरोधी एजेंडा भी उजागर हो गया है। उन्होंने कहा का पंजाब ने देश को अनाज में आत्म-निर्भर बनाया, अब उसी पंजाब को राशन से वंचित किया जा रहा है। 

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री से अपील की कि गरीबों के हक़ के लिए शर्तों पर पुनर्विचार करे और साथ ही पंजाब के लोग भी अपील की कि बीजेपी के नेता जहां दिखें उनसे सवाल पूछे कि पंजाब के राशन कार्ड क्यों काटे जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और एक भी राशन कार्ड रद्द नहीं होने दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्पष्ट कर चुके है कि आम आदमी पार्टी सरकार राज्य के गरीब लोगों के साथ खड़ी है और किसी भी परिवार को राशन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। श्री भगत ने कहा कि मान सरकार राज्य के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।

इस अवसर पर जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार टीनू, नगर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष रमनीक सिंह रंधावा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह बस्सी, आप नेता राजविंदर कौर थियाडा, दिनेश ढल्ल, प्रिंस प्रेम कुमार, पिंदर पंडोरी आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Balkar Singh , Pawan Kumar Tinu , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD