Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

“पोत परिवहन मंत्रालय भारतीय समुद्री क्षेत्र के लिए समर्पित उपग्रह प्रौद्योगिकी की खोज करेगा”: सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 12:37 IST

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मंत्रालय भारत के समुद्री व्‍यवस्‍था और पत्तन प्रबंधन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक समर्पित उपग्रह प्रक्षेपित करने या एक ट्रान्‍सपॉन्‍डर प्राप्त करने की संभावना का पता लगाएगा।

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से आग्रह किया, "हमारे मंत्रालय को भारतीय समुद्री क्षेत्र के लिए अपना स्वयं का उपग्रह प्रक्षेपित करने या एक समर्पित ट्रान्‍सपॉन्‍डर प्राप्त करने की योजना बनानी चाहिए। 

इससे अंतरिक्ष-आधारित उन्नत समाधानों के माध्यम से भारत के तटीय और पत्तन के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।" केंद्रीय मंत्री के अनुसार, प्रस्तावित प्रणाली भारतीय तटीय जल, अंतर्देशीय जलमार्ग और पत्तन क्षेत्रों के लिए विशेष कवरेज प्रदान करेगी तथा राष्ट्रीय समुद्री डेटाबेस के साथ एकीकृत होकर पोत परिवहन, नौवहन सुरक्षा और बंदरगाह परिचालन की वास्तविक समय निगरानी प्रदान करेगी।

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आगे कहा "इससे भारत के समुद्र तट और ईईजेड पर पोत परिवहन की बेहतर निगरानी, ​​पोत की वास्‍तविक समय की ट्रैकिंग, भीड़भाड़ की शीघ्र पहचान और बेहतर नौवहन सुरक्षा में सहायता मिलेगी। इससे खोज और बचाव, प्रदूषण नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की तैयारियों में भी सुधार होगा, साथ ही विदेशी नौवहन प्रणालियों पर निर्भरता कम होगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को बल मिलेगा ।"

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की हालिया उपलब्धियों का उल्‍लेख करते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में उभरा है। श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, " भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक राष्ट्र के रूप में उल्लेखनीय प्रगति की है और विश्‍व  के सबसे सम्मानित और कुशल अंतरिक्ष कार्यक्रमों में से एक का निर्माण किया है। "

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की यात्रा, ज्ञान की खोज और मानवता की भलाई को याद किया। श्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों के साथ-साथ 2014 से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके नेतृत्व को याद करते हुए कहा, “ हमने 2023 में सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत की पहली सौर वेधशाला, आदित्य-एल 1 भी स्‍थापित की। 

हाल ही में, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के एक मिशन को पूरा करने वाले पहले भारतीय बने। जल्द ही, हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से भारत गगनयान मिशन शुरू करेगा और अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने अनेक चुनौतियों का समाधान करने और अवसरों के नए आयाम खोलने में उल्लेखनीय प्रगति की है।”

अपनी शुभकामनाएं देते हुए, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा: " मैं राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतीय को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और साथ ही मैं हमारे देश के युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे न केवल आकाश तक बल्कि अंतरिक्ष तक भी पहुंचे।"

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD