Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार आई.टी. सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है : हरपाल सिंह चीमा

लुधियाना में ‘‘आई.टी. इंडिया एक्सपो-2025’’ में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 23, 2025, 13:18 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार आई.टी. सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी संबंध में काफी ज़मीन आरक्षित की गई है, जहां आई.टी. सेक्टर को और विकसित किया जाएगा। इन शब्दों का प्रगटावा पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज स्थानीय होटल रीजेंटा सेंट्रल क्लासिक में आयोजित ‘‘आई.टी. इंडिया एक्सपो-2025’’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले समय में आई.टी. सेक्टर को कई शहरों में आगे ले जाएगी। उन्होंने बताया कि उद्योगपतियों द्वारा लगभग एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा चुका है और आई.टी. क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर निवेश आ रहा है। इस अवसर पर विधान सभा हलका आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। 

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आई.टी. एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने इस प्रदर्शनी का आयोजन करने वाली पूरी टीम को बधाई दी, जिन्होंने लुधियाना शहर के निवासियों, खासकर आई.टी. सेक्टर से जुड़े विद्यार्थियों को नई तकनीक के बारे में जानकारी दी है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न नामी कंपनियों के साथ लुधियाना के अलावा अन्य शहरों के लोग भी शामिल होकर नए उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं और अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री चीमा ने कहा कि यह केवल पंजाब राज्य की ही नहीं बल्कि भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है जिसकी तैयारी पिछले लगभग 3 वर्षों से की जा रही थी और अब उसका परिणाम सामने है। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों के लगभग 1000 से अधिक डीलरों ने इसमें शिरकत की है और आई.टी. सेक्टर से जुड़े करीब 22 हज़ार विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थी नई तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सफल होंगे, जो ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होती।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा बाढ़ जैसी नाज़ुक परिस्थितियों में केंद्र सरकार को पंजाब राज्य की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार को पंजाब राज्य के लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये जी.एस.टी. से हुए नुकसान की भरपाई के साथ लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये ग्रामीण विकास कोष (आर.डी.एफ.) भी जारी करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंत्रियों के साथ प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी ताक़त झोंक रही है। उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार को इस समय पंजाब राज्य की मदद के लिए आगे आना चाहिए और बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा देने के लिए विशेष अनुदान जारी करना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध कॉमेडियन जसविंदर सिंह भल्ला जी के परिवार के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भल्ला जी ने न केवल पूरी पंजाबी बिरादरी बल्कि दुनियाभर के लोगों को हंसाया और सांस्कृतिक मनोरंजन किया। उन्होंने जसविंदर भल्ला जी के निधन को पंजाबी फ़िल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD