Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व

 

पंजाबी फिल्म जगत को लगा बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Pollywood, Actor, Cinema, Jaswinder Bhalla, Jaswinder Bhalla Death, Jaswinder Bhalla Death News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 17:01 IST

पंजाबी सिनेमा के चमकते सितारे और हास्य के बेताज बादशाह जसविंदर भल्ला (65) का शुक्रवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर 12 बजे मोहाली के नजदीक शमशान घाट पर किया जाएगा।  पंजाबी फिल्मों में उनके अनोखे अंदाज और जीवंत किरदारों ने लाखों दिलों में खास जगह बनाई थी। 

लंबी बीमारी के बाद उनके निधन की खबर ने पंजाबी मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया, और प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई है। वह पंजाबी सिनेमा के एक ऐसे सितारे थे, जिन्होंने पंजाबी कॉमेडी को एक अलग स्तर पर ले गए। उनकी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग, सादगी, और व्यंग्य से भरे संवाद हर वर्ग के दर्शकों को गुदगुदाते थे। 

‘गड्डी चलती है छलांगा मार के,’ 'कैरी ऑन जट्टा', 'जिंद जान', 'नौकर वोहटी दा', और 'बैंड बाजे' जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय और जीवंत किरदारों ने दर्शकों के चेहरों पर हमेशा मुस्कान बिखेरी। पंजाबी सिनेमा के लेजेंडरी अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ। 

भल्ला ने प्रोफेसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी हास्य प्रतिभा ने उन्हें मनोरंजन जगत का सितारा बना दिया। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में आएंगे। वह तो प्रोफेसर थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। साल 1988 में वह कॉमेडियन के तौर पर फिल्मों में सामने आए तो दर्शकों के दिलों में ऐसे बैठे कि उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। 

उनकी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवादों ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। पंजाब के इस मशहूर कॉमेडियन के निधन पर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। अमित बावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दुनियां को हंसाने वाला आज हमें रुला कर चला गया। 

जसविंदर भल्ला भारत के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को दुनियां में पहचान दिलाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। वाहे गुरु परिवार को इस दुःख की घड़ी में साहस प्रदान करें।"

 

Tags: Pollywood , Actor , Cinema , Jaswinder Bhalla , Jaswinder Bhalla Death , Jaswinder Bhalla Death News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD