Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की

ग्रुप कैप्टन शुक्ला की प्रेरणादायक यात्रा युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Shubhanshu Shukla, Group Captain Shubhanshu Shukla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 16:25 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से भेंट की। रक्षा मंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

श्री राजनाथ सिंह ने पृथ्‍वी की कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से श्री शुभांशु शुक्ला के योगदान को स्वीकार करते हुए भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण क्षमताओं को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी प्रेरणादायक यात्रा युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

शुभांशु शुक्ला से बातचीत के बाद एक्स पर अपनी पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ प्रेरणादायक अंतरिक्ष यात्रा, पृथ्‍वी की कक्षा में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के अग्रणी गगनयान मिशन के साथ-साथ भविष्‍य की रणनीति पर चर्चा की।

श्री राजनाथ सिंह ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया, जिसमें इसरो के सहयोग से अंतरिक्ष यात्रियों का चयन, प्रशिक्षण और मिशन सहायता शामिल है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना कर्मियों की व्यावसायिकता और विशेषज्ञता मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों की दिशा में देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं।

चंद्रमा और मंगल ग्रह अन्वेषण में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त उपलब्धियों के साथ, भारत अब मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों की ओर आगे बढ़ते हुए अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफल यात्रा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में इसरो, भारतीय वायुसेना और अन्य राष्ट्रीय हितधारकों के बीच सामंजस्‍य को प्रदर्शित करती है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Shubhanshu Shukla , Group Captain Shubhanshu Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD