Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

प्रतापराव जाधव ने जयपुर स्थित एनआईए की सोसाइटी की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की

एनआईए जयपुर को आयुर्वेद में वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री श्री जाधव

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 15:09 IST

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), जयपुर की सोसाइटी की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सोसाइटी के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कहा, "हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करना है जो उन्नत अनुसंधान, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जन स्वास्थ्य नेतृत्व का प्रतीक हो। इस संस्थान को न केवल उत्कृष्टता प्राप्त करनी चाहिए, बल्कि देश और दुनिया भर के अन्य आयुर्वेदिक संस्थानों को भी प्रेरित करना चाहिए।"

श्री प्रतापराव जाधव ने इस बात पर बल दिया कि यह बैठक केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के वैश्विक उदय के साथ संस्थान की भविष्य की दिशा तय करने का मंच है। मंत्री महोदय ने इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयुष क्षेत्र ने ऐतिहासिक प्रगति की है। 

उन्होंने कहा कि भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र की स्थापना, भारतीय ज्ञान प्रणालियों की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में आशा और विश्वास के साथ अपनाया गया है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) की उपलब्धियाँ:

भारत में आयुष क्षेत्र का पहला मानद विश्वविद्यालय।

प्रतिवर्ष 4 लाख से अधिक ओपीडी रोगियों और 25,000 से अधिक आईपीडी रोगियों का उपचार किया जाता है।

एससी, एसपी और एसटीपी योजनाओं के तहत 12 जिलों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर।

जीएमपी-प्रमाणित फार्मेसी 100 से अधिक आयुर्वेदिक दवाओं का उत्पादन करती है।

एनएएसी 'ए' ग्रेड, एनएबीएच और एनएबीएल पुरस्कार प्राप्त।

15 देशों के विद्यार्थी एनआईए में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

हाल ही में एनसीआईएसएम द्वारा भारत का सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक संस्थान घोषित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धियाँ, इसकी वैश्विक छवि को और निखारती हैं।

श्री प्रतापराव जाधव ने शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं में एनआईए के प्रदर्शन की सराहना करते हुए, विश्व स्तर पर मानकीकृत अनुसंधान, संकाय विकास, आधुनिक पाठ्यक्रम, मजबूत बुनियादी ढाँचे और व्यापक सामुदायिक पहुँच की आवश्यकता पर बल दिया।

सरकार के सहयोग की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय इस संस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद का गौरव बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD