Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

'गॉडफादर' का नया गाना 'नजरिया नजर से' रिलीज, खेसारी लाल और प्रियंका सिंह की जोड़ी ने मचाई धूम

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Khesari Lal, Priyanka Singh, Godfather, Nazariya Nazar Se
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 13:45 IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे अभिनेता खेसारी लाल की अपकमिंग फिल्म 'गॉडफादर' का नया गाना 'नजरिया नजर से' को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। रिलीज के बाद से वायरल हो रहे 'नजरिया नजर से' गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने खुद अपनी आवाज दी है। 

वहीं, इसमें बोल और संगीत कृष्णा बेदर्दी के हैं। खेसारी लाल के साथ प्रियंका सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पराग पाटिल के निर्देशन में तैयार गाना कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गाने के रिलीज से पहले भी खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "तैयार हो जाइए! फिल्म 'गॉडफादर' का जबरदस्त गाना 'नजरिया नजर से' लेकर आ रहे हैं। 

खेसारी लाल और आस्था सिंह की धमाकेदार जोड़ी, कल सुबह 7 बजे देखना न भूलें।" उन्होंने आगे लिखा, "एक नवाबी अंदाज में आया धमाकेदार नया गाना! फिल्म 'गॉडफादर' से 'नजरिया नजर से' लेकर आ रहे हैं। जब खेसारी लाल यादव और आस्था सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। कल सुबह 7 बजे यूट्यूब पर देखना न भूलें।"

फिल्म का ट्रेलर पहले ही मेकर्स ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में खेसारी लाल का दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग डिलीवरी और स्टाइलिश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। निर्देशक पराग पाटिल ने फिल्म में सामाजिक मुद्दों को आधुनिक अंदाज में पेश किया है। 

कहानी प्राण ने लिखी है, जो पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चुनौतियों और एक आम इंसान के संघर्ष को दर्शाती है। इस फिल्म में दर्शकों को भावनात्मक और रोमांचक अनुभव देखने को मिलेगा। फिल्म में खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह के अलावा आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Khesari Lal , Priyanka Singh , Godfather , Nazariya Nazar Se

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD