Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

आयुर्वेद के 'चाइल्ड केयर सिस्टम' से स्वस्थ शिशु, स्वस्थ भारत का निर्माण संभव : प्रतापराव जाधव

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 13:25 IST

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने कहा कि आयुर्वेद का चाइल्ड केयर सिस्टम बच्चों को स्वस्थ बनाने और 'स्वस्थ बालक, स्वस्थ भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतापराव जाधव राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के 30वें राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे, जिसका विषय 'आयुर्वेद के माध्यम से बच्चों में रोग प्रबंधन और स्वास्थ्य संवर्धन' था।

दो दिवसीय इस सेमिनार में 500 से अधिक आयुर्वेद के विशेषज्ञ, शोधकर्ता, डॉक्टर्स और छात्रों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए समग्र स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना था। जाधव ने अपने समापन संदेश में कहा, "आयुर्वेद की "कौमारभृत्य" शाखा बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की बड़ी क्षमता रखती है। 

यह शाखा बच्चों की देखभाल के लिए तीन तरह के तरीकों को जोड़ती है, जिनमें निवारक या रोकथाम, संवर्धक या बच्चों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए पोषण और जीवनशैली पर ध्यान देना और बीमारियों का प्रभावी इलाज करना शामिल है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है।"

प्रतापराव जाधव ने कहा, "पिछले दो दिनों में साझा की गए विचार और ज्ञान से नए रिसर्च और प्रैक्टिकल मॉडल को प्रेरणा मिलेगी, जो 'स्वस्थ बालक, स्वस्थ भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस सेमिनार के परिणाम भारत के बच्चों के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेंगे।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, "यह सेमिनार बच्चों के स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका पर चर्चा और ज्ञान साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है। आयुर्वेद की प्रभावशीलता को साबित करने के लिए वैज्ञानिक शोध जरूरी है, ताकि इसे विश्वसनीय बनाया जा सके। 

इसके अलावा, आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा को मिलाकर बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए विशेषज्ञों को एक साथ काम करना चाहिए। इससे आयुर्वेद की परंपरागत जानकारी को मॉडर्न साइंस के साथ जोड़कर बच्चों के लिए और प्रभावी स्वास्थ्य समाधान तैयार किए जा सकते हैं।"

आरएवी की निदेशक डॉ. वंदना सिरोहा ने अपने समापन भाषण में कहा कि सेमिनार की सफलता यह दिखाती है कि आरएवी आयुर्वेद के नए चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। दो दिवसीय सेमिनार में आयुर्वेद के जरिए बच्चों के स्वास्थ्य पर 20 वैज्ञानिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। 

साथ ही, बच्चों में बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर पैनल चर्चाएं हुईं। सेमिनार का समापन इस सहमति के साथ हुआ कि आयुर्वेद की समग्र बाल चिकित्सा प्रथाओं को भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में मुख्यधारा का हिस्सा बनाना चाहिए। 

यह खासतौर पर बच्चों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, पोषण की कमी और नई स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में मददगार होगा। इस आयोजन ने आयुर्वेद को बच्चों के समग्र स्वास्थ्य की नींव के रूप में स्थापित किया और राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर ज्ञान-साझाकरण के मंचों को जारी रखने की अपील की।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD