Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अग्रोहा को मिलेगी विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुरातात्विक स्थल के विकास की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Vipul Goel, Aseem Goel, Gian Chand Gupta, Dr Arvind Kumar Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 12:39 IST

हरियाणा सरकार द्वारा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप विकसित किया जा रहा है। इसके तहत अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, जहां खुदाई से प्राप्त पुरावशेषों को संरक्षित और प्रदर्शित किया जाएगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें एक ज्ञानवर्धक और आकर्षक अनुभव भी प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई बैठक में अग्रोहा पुरातात्विक स्थल के विकास की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, श्री असीम गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रोहा, महाराजा अग्रसेन की राजधानी होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण पुरातात्विक और सांस्कृतिक स्थल है। इसके विकास से यह न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में भी उभरेगा।

अग्रोहा विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि हिसार-अग्रोहा मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट ऑथोरिटी द्वारा एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाए, जिसमें अग्रोहा को एकीकृत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की विस्तृत रणनीति शामिल हो। साथ ही, अग्रोहा पुरातात्विक स्थल के आसपास स्थित टीलों की जियो टैगिंग कर उस क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र  घोषित किया जाए, ताकि इन टीलों को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जा सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि अग्रोहा में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से खुदाई का कार्य किया जा रहा है। खुदाई से पूर्व संभावित क्षेत्रों की ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण कराया गया, जिसके आधार पर उत्खनन आरंभ किया गया। अब तक खुदाई से प्राप्त अवशेषों से यह पता लगता है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत के ऐतिहासिक परिदृश्य को एक नई पहचान देगा।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रण, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री और हिसार के उपायुक्त श्री अनीश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Vipul Goel , Aseem Goel , Gian Chand Gupta , Dr Arvind Kumar Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD