Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

विनेश फोगाट : पेरिस ओलंपिक में हारकर भी जीतने वालीं भारतीय महिला पहलवान

Sports News, Wreslting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 12:35 IST

भारत में कुश्ती के खेल में पुरुषों का प्रभुत्व रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तस्वीर तेजी से बदली है। मौजूदा समय में विश्व कुश्ती में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना दबदबा कायम किया है। ऐसी महिला पहलवानों में सबसे अग्रणी नाम विनेश फोगाट का है। 

विनेश भारत की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। 25 अगस्त 1994 को हरियाणा में जन्मी विनेश ने पहलवानी का अभ्यास काफी छोटी उम्र से शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ली है और उन्हीं के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। 

विनेश की झोली पदकों से भरी हुई है। 2018 में 20 अगस्त का दिन उनके लिए बेहद खास था। जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने 50 किग्रा केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। विनेश से पहले एशियन गेम्स में किसी भारतीय महिला ने गोल्ड नहीं जीता था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विनेश इस उपलब्धि से पहले भी अपना बड़ा नाम बना चुकी थी। 

विनेश ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 2014 में ही 48 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड जीता था। इसके बाद 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 50 किग्रा कैटेगरी और 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किग्रा में उन्होंने गोल्ड जीता था। विनेश 2019 और 2022 में विश्व चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं। 

कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई गेम्स में गोल्ड जीतने वाली विनेश फोगाट पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। विनेश पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गई थी, लेकिन वजन बढ़ने की वजह से उन्हें फाइनल खेलने से रोक दिया गया और वह गोल्ड जीतने का मौका चूक गईं। 

विनेश के नाम सिल्वर मेडल भी नहीं हो सका था। पेरिस ओलंपिक में विनेश के साहसिक प्रदर्शन के बाद वे भले ही मेडल से चूक गईं, लेकिन जनभावनाएं पूरी तरह उनके साथ थीं। विनेश का भारत में स्वागत एक गोल्ड मेडलिस्ट की तरह हुआ और उन्हें उसी तर्ज पर इनाम भी दिया गया। 

हालांकि ओलंपिक मेडल न जीतने से विनेश टूट गई थीं और उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया था।फोगाट को 2016 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Tags: Sports News , Wreslting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD