Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

जीएसटी सुधारों पर सकारात्मक चर्चा के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 16:58 IST

आगामी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों को लेकर बाजार में उत्साह के बीच, मंगलवार को भारतीय बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ हरे निशान में शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 195.01 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 81,468 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 46.30 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 24,923 पर पहुंच गया।

ब्रॉडकैप इंडेक्स में भी खरीदारी देखी गई। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 प्रतिशत और बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.11 प्रतिशत बढ़ा। निफ्टी में भारती एयरटेल 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा, जिसके बाद हीरो मोटोकॉर्प और एनटीपीसी का स्थान रहा। 

वहीं, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और हिंडाल्को टॉप लूजर्स रहे। बीते कारोबारी दिन सोमवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के बाद निफ्टी ऑटो 0.24 प्रतिशत लुढ़क गया। निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.71 प्रतिशत का उछाल आया।

ज्यादातर सूचकांकों में 0.60 प्रतिशत तक की मामूली बढ़त दर्ज की गई। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "व्हाइट हाउस में हुई बातचीत से संकेत मिलता है कि 'युद्ध समाप्त होने की उचित संभावना' है, जिसके परिणामस्वरूप भारत पर द्वितीयक शुल्क समाप्त हो सकते हैं। 

यह बाजार के नजरिए से सकारात्मक साबित हो सकता है।" उन्होंने आगाह किया कि मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल को देखते हुए ट्रंप प्रशासन से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। इस बीच, जीएसटी के मोर्चे पर सरकार की नीतिगत पहलों और अगली पीढ़ी के सुधारों के संकेतों ने मार्केट सेंटीमेंट में काफी सुधार किया है।

चॉइस ब्रोकिंग के मंदार भोजने ने कहा, "डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक शूटिंग स्टार का आकार बनाया, जो 24,700 के स्तर की ओर संभावित पुलबैक का संकेत देता है। हालांकि, प्रति घंटा आरएसआई बुलिश डायरवर्जेंस दर्शाता है, जो मजबूती और ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना का संकेत देता है। 

एफआईआई लॉन्ग-शॉर्ट रेश्यो केवल 8 प्रतिशत पर होने के कारण, शॉर्ट कवरिंग इस तेजी को बढ़ावा दे सकती है।" सुबह के सत्र में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन का शंघाई सूचकांक 0.34 प्रतिशत, चीन का शेनझेन सूचकांक 0.34 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक (एचएसआई) 0.02 प्रतिशत बढ़ा। 

जापान का निक्केई 0.14 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35 प्रतिशत गिरा। अमेरिकी बाजारों में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (डीजेआईए) ने 0.08 प्रतिशत की गिरावट, नैस्डैक ने 0.03 प्रतिशत की बढ़त और एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करवाई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार चार सत्रों के बाद शुद्ध खरीदार बनकर 550.85 करोड़ रुपए मूल्य के भारतीय शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,103.81 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD