Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

विजय कुमार : भारत का फौजी, जिसने ओलंपिक में रच दिया था इतिहास

Sports News, More Sports
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 11:13 IST

भारतीय शूटर विजय कुमार 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में जन्मे विजय कुमार ने भारतीय सेना में कार्यरत रहते हुए एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कई पदक जीते। 19 अगस्त 1985 को हमीरपुर में जन्मे विजय कुमार साल 2001 में एक सिपाही के तौर पर भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 

इसके बाद साल 2003 में मध्य प्रदेश के महू में आर्मी मार्क्समैन यूनिट का हिस्सा बने, जहां शूटिंग के गुर सीखने शुरू किए। विजय कुमार शानदार निशानेबाज रहे हैं। कोच उनकी काबिलियत को पहचान चुके थे। यहां से उन्हें तराशने का काम शुरू हो गया।

विजय कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2006 में दो गोल्ड मेडल जीते। इसी साल उन्होंने दोहा में खेले गए एशियन गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। साल 2007 में एशियन चैंपियनशिप में विजय कुमार ने दो सिल्वर जीते। इसी साल आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिल्वर अपने नाम किया।

इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में तीन गोल्ड के साथ एक सिल्वर देश के नाम किया। इसी साल उन्होंने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा। साल 2011 में विजय कुमार ने एक बार फिर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में देश के लिए सिल्वर जीता।

साल 2012 विजय कुमार के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने लंदन ओलंपिक के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। विजय कुमार ओलंपिक गेम्स में भारत को पिस्टल शूटिंग में मेडल दिलाने वाले पहले शूटर थे। उनसे पहले 2004 ओलंपिक गेम्स में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने डबल ट्रैप में सिल्वर, जबकि 2008 ओलंपिक गेम्स में अभिनव ब्रिंदा ने देश को राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया था।

साल 2012 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। साल 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स में विजय ने टीम के साथ सिल्वर जीता। शानदार निशानेबाजी के चलते विजय कुमार को पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड के अलावा सेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Tags: Sports News , More Sports

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD