Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

जावेद अहमद राणा ने सुरनकोट, मेंढर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया

सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे के जीर्णोद्धार प्रयासों की समीक्षा की

Javed Ahmed Rana, Javed Rana, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंछ , 16 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 12:43 IST

जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने पुंछ जिले के सुरनकोट और मेंढर उपखंडों में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। इन दौरों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर हुए नुकसान का आकलन करना, राहत प्रयासों की निगरानी करना और प्रभावित समुदायों के लिए तत्काल राहत एवं पुनर्वास उपाय सुनिश्चित करना था।

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभागों के इंजीनियरों के साथ, मंत्री ने सुरनकोट-झरनवाली-मेंढर मार्ग पर स्थित स्थलों का दौरा किया और झरनवाली गली, फंबरनढ़ और नरह में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सुरहोती और जवाहर नवोदय विद्यालय, सुरनकोट के निकट प्रमुख भूस्खलन स्थलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई, जहाँ बुनियादी ढाँचा और सार्वजनिक संपर्क बुरी तरह बाधित हुआ है।

जावेद राणा ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों सहित सभी संबंधित विभागों को तत्काल क्षति का आकलन शुरू करने और सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे की शीघ्र बहाली करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभावित लोगों तक बिना किसी देरी के राहत पहुँचाने के लिए एक समन्वित अंतर-विभागीय दृष्टिकोण पर ज़ोर दिया।

मंत्री ने कहा, “सरकार इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।“ उन्होंने प्रभावित परिवारों को आष्वासन दिया कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें उबरने और अपना जीवन फिर से शुरू करने में मदद के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

इससे पहले राणा ने पुंछ शहर में शेर-ए-कश्मीर पुल के पास स्थित जॉगर पार्क का भी दौरा किया और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को पुलिस लाइन तक जॉगिंग ट्रैक के उन्नयन और विस्तार के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी आयु वर्गों के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, सुरम्य नदी तट के किनारे निवासियों को आधुनिक फिटनेस सुविधा प्रदान करने के लिए एक सिंथेटिक सतह स्थापित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने जनयार डिंगला स्थित मीरान पब्लिक स्कूल का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने छात्रों, शिक्षण संकाय और स्कूल प्रबंधन के साथ बातचीत की।

युवा शिक्षार्थियों के साथ बातचीत करते हुए, राणा ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति और एक प्रगतिशील एवं समतामूलक समाज के निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “शिक्षा सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम है।“ उन्होंने उमर अब्दुल्ला सरकार की इस अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी के लिए, विशेष रूप से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ हो।

 

Tags: Javed Ahmed Rana , Javed Rana , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD