उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने किश्तवाड़ के चशोती में हुए विनाशकारी बादल फटने के पीड़ितों और बचे लोगों से मिलने के लिए जीएमसी जम्मू का दौरा किया। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की और उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उपमुख्यमंत्री ने मरीजों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे अकेले नहीं हैं और सरकार उनके साथ खड़ी है।
उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा दल को प्रभावितों के लिए चैबीसों घंटे और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता, अधीक्षक डॉ. वरिंदर त्रिशाल, उपअधीक्षक डॉ. भारत भूषण ने उपमुख्यमंत्री को घायलों की स्थिति से अवगत कराया।