Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हर्षवर्धन चौहान ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

Harshwardhan Chauhan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Independence Day, Independence Day 2025, 79th Independence Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चम्बा , 15 Aug 2025

Last updated on: Aug 15, 2025, 16:58 IST

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ज़िला स्तरीय समारोह चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में ज़िला पुलिस, वन विभाग, गृहरक्षक, एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की महिला और पुरुष टुकड़ियां शामिल हुईं। 

भव्य परेड का नेतृत्व सहायक उप पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने किया। हर्षवर्धन चौहान ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों, राष्ट्र निर्माताओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रदेश के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के सफल परिणाम स्वरूप हिमाचल प्रदेश आज दूसरे पहाड़ी राज्यों के लिए एक आदर्श राज्य बनकर उभरा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों की पीड़ा को समझते हुए विशेष राहत पैकेज का प्रावधान कर मानवीय सरोकारों को सर्वोपरि रखते हुए राहत राशि को 25 गुना तक बढ़ाया है। 

उन्होंने आकांक्षी ज़िला चंबा में वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जनवरी 2023 से लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर 553 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। विभाग द्वारा ज़िला में 167 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण करने के साथ 175 किलोमीटर सड़कों को पक्का भी किया गया है। 

ज़िला में सिंचाई एवं पेयजल सुविधाओं के विस्तार को लेकर नाबार्ड के अंतर्गत 52 योजनाओं पर 239 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। इसी तरह एडीबी और एनडीबी के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए की 3 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री ने साथ में यह भी कहा कि ज़िला के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित परिसर में दूसरे चरण के भवन निर्माण को लेकर सरकार द्वारा 194 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। हर्षवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में 16 अगस्त-जन्माष्टमी से आरंभ हो रही उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा की समस्त प्रदेश वासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दी। 

समारोह में शैक्षणिक संस्थानों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उद्योग मंत्री ने इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण पराशर, हामिद खान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया। 

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी, अध्यक्ष कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Harshwardhan Chauhan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Independence Day , Independence Day 2025 , 79th Independence Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD