Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युद्ध नशों विरुद्ध: 1 मार्च से अब तक 1059 किलोग्राम हेरोइन समेत 25,646 नशा तस्कर काबू

पुलिस ने 12.32 करोड़ रुपए की ड्रग मनी, 366 किलोग्राम अफीम, 215 क्विंटल भूकी, 32 लाख नशीली गोलियां भी जब्त कीं

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Baltej Singh Pannu, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 12:38 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाई जा रही नशों के खिलाफ निर्णायक जंग “युद्ध नशों विरुद्ध” के अंतर्गत 1 मार्च 2025 से अब तक पंजाब पुलिस ने 16,400 एफआईआर दर्ज करते हुए 25,646 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 1,059 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब भवन में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि 1059 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस ने 366 किलोग्राम अफीम, 215 क्विंटल भूकी, 29 किलोग्राम चरस, 405 किलोग्राम गांजा, 6 किलोग्राम आईस, 32.35 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12.32 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी जब्त की है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का कार्य सौंपा था। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया था।

मुख्य प्रवक्ता बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि नशों की तस्करी से निपटने के लिए जारी प्रयासों के तहत पंजाब सरकार विशेष अभियान चला रही है। जिसके अंतर्गत वार्डों और गांवों के निवासियों को नशा सेवन के विरुद्ध शपथ लेने और नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों का समर्थन करने से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक व्यापक रणनीति बनाई है और “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम तब तक जारी रहेगा, जब तक राज्य से नशों की लानत का जड़ से खात्मा नहीं हो जाता।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Baltej Singh Pannu , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD