Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

एच.डी. कुमारस्वामी ने 'भारत स्टील' का लोगो, ब्रोशर और वेबसाइट का अनावरण किया

HD Kumaraswamy, Bharatiya Janata Party, BJP, Bharat Steel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 18:04 IST

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत स्टील के आधिकारिक लोगो, ब्रोशर और वेबसाइट का अनावरण किया। इस अवसर पर उनके साथ इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री संदीप पौंड्रिक और इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह शुभारंभ द्वितीयक इस्पात क्षेत्र के लिए आयोजित एक कार्यशाला के दौरान हुआ, जिसने संपूर्ण इस्पात मूल्य श्रृंखला में विकास, नवाचार और स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया। भारत स्टील, इस्पात मंत्रालय का इस्पात इको-सिस्टम पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी है। 

16-17 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों, नीति निर्माताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और निवेशकों को भारत की क्षमताओं को दर्शाने, हरित और टिकाऊ इस्पात के निर्माण को बढ़ावा देने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अवसरों की खोज करने के लिए एक साथ लाएगा।

इस आयोजन में विषयगत सत्र, क्षेत्रीय गोलमेज सम्मेलन, राज्य एवं राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईओ सम्मेलन, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनियां, क्रेता-विक्रेता बैठकें और प्राथमिक एवं द्वितीयक इस्पात क्षेत्रों की व्यापक भागीदारी शामिल होगी। भारत और उसके बाहर सबसे बड़ी इस्पात प्रदर्शनी बनने के अपने दृष्टिकोण के साथ, भारत स्टील का लक्ष्य भारत को वैश्विक इस्पात उद्योग में नवाचार, सहयोग और निवेश का केंद्र बनाना है। भागीदारी आदि से संबंधित विवरण https://bharat.steel.gov.in पर उपलब्ध हैं।

 

Tags: HD Kumaraswamy , Bharatiya Janata Party , BJP , Bharat Steel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD