Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

परम सुंदरी का ट्रेलर आउट, दिल्ली के मुंडे को हुआ केरल की लड़की से प्यार, दिखा ड्रामा और सियापा

Sidharth Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Janhvi Kapoor, Param Sundari, Param Sundari Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 13:35 IST

सिने प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को कॉमेडी-ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' के टीजर के बाद अब रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर भी जारी हो चुका है। जिसमें परम का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा बताते हैं कि उन्हें सुंदरी से सच्चा प्रेम हुआ। 

सुंदरी की भूमिका में जान्हवी कपूर हैं। मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दिल्ली का मुंडा परम, सुंदरी के शहर में पंजाबियों का स्वैग और सियापा लेकर आ रहा है! साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी 'परमसुंदरी' आ रही है। 

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक-कॉमेडी क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जो उत्तर भारतीय और साउथ इंडियन लड़की के बीच की प्रेम कहानी पर केंद्रित है।

फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा (परम) और जान्हवी कपूर (सुंदरी) मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में दिल्ली के एक चुलबुले लड़के और केरल की एक खूबसूरत लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। यह कहानी सांस्कृतिक अंतर को कॉमेडी और ड्रामा के साथ पेश करती है। 

केरल के खूबसूरत बैकवाटर्स, बारिश से भीगी सड़कें और प्राचीन चर्चों की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई यह कहानी इसी साल दर्शकों के सामने आएगी। 2 मिनट 40 सेकंड के ट्रेलर में सिद्धार्थ और जान्हवी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। सिद्धार्थ का पंजाबी स्टाइल और जान्हवी का दक्षिण भारतीय लुक कहानी में आकर्षण को जोड़ता है। 

ट्रेलर की शुरुआत एक चर्च में होती है, जहां सिद्धार्थ और जान्हवी प्रेम में डूबे नजर आते हैं। प्रेम बताता है कि दुनिया में लगभग 810 करोड़ लोग हैं, लेकिन जिस एक व्यक्ति से प्रेम होता है, वही सच्चा प्रेम कहलाता है। यही नहीं, वे दक्षिण भारत की संस्कृति को अपनाते भी नजर आते हैं। 

फिल्म के कई गाने पहले ही जारी हो चुके हैं। इसमें ‘परदेसिया’ और ‘भीगी साड़ी’ का नाम शामिल है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के साथ ही फिल्म में संजय कपूर और मंजोत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Sidharth Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Janhvi Kapoor , Param Sundari , Param Sundari Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD