Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उषा नेगिसेटी : एथलीट परिवार में जन्मीं बॉक्सर, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगाए गोल्डन पंच

Sports News, Boxer, Boxing
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 13:33 IST

उषा नेगिसेटी भारत की प्रसिद्ध बॉक्सर हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया। उषा एशियाई खेलों और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक विजेता रही हैं। अपने आक्रामक खेल और बेहतरीन तकनीक के लिए पहचाने जाने वाली उषा ने भारतीय महिला बॉक्सिंग को खास पहचान दिलाई है। 

13 अगस्त 1984 को आंध्र प्रदेश में एन वी रमण और एन उमामहेश्वरी के घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उषा नेगिसेटी रखा गया। उषा के पिता खुद एक एथलीट थे। खेल उषा की रगों में था। खिलाड़ियों के बीच पली-बढ़ीं उषा को मुक्केबाजी का शौक था। 

उषा के भाई भी एक मुक्केबाज थे। उषा साल 2002 में कोच इनुकुर्ती वेंकटेश्वर राव से मिलीं और उनसे इस खेल की बारीकियां सीखनी शुरू कीं। साल 2008 में उषा ने एशियन विमेंस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 

इसी साल उन्होंने एआईबीए विमेंस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। साल 2009 में उषा नेगिसेटी एकमात्र महिला मुक्केबाज थीं, जिन्हें पुरुषों की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन मुकाबलों के लिए आमंत्रित किया गया। जब कोच को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने इसे न केवल उषा के लिए, बल्कि भारतीय मुक्केबाजी के लिए भी एक गौरवशाली क्षण बताया था।

साल 2011 में उषा नेगिसेटी ने फेडरेशन कप में गोल्ड जीता। उन्होंने नेशनल चैंपियन प्रीति बेनीवाल के खिलाफ जीत हासिल की। पहले राउंड में प्रीति बढ़त बना चुकी थीं। एक पल ऐसा लग रहा था क उषा बाउट हार जाएंगी, लेकिन अंत में नेगिसेटी ने पासा पलट दिया। 

इस जीत के बाद उषा ने खुलासा किया था कि वह अपनी ऊर्जा बचाकर आखिरी दो राउंड में पूरी ताकत झोंकना चाहती थी। उनकी यह रणनीति आखिरकार कामयाब रही। अखिल भारतीय पुलिस बॉक्सिंग मीट और इंटर-जोनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी उषा गोल्ड पर अपना पंच जमा चुकी हैं।

 

Tags: Sports News , Boxer , Boxing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD