Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

'छोरियां चली गांव' में ऐश्वर्या खरे को किया गया नॉमिनेट, एक्ट्रेस बोलीं, 'ये शो आपको हर तरह से टेस्ट करता है'

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Aishwarya Khare
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 12:38 IST

ज़ी टीवी के रियलिटी शो छोरियां चली गांव की कंटेस्टेंट ऐश्वर्या को नॉमिनेट किया गया है। उन पर इस शो से बाहर निकलने की तलवार लटक रही है। ऐश्वर्या को उनकी को-कंटेस्टेंट एरिका पैकर्ड ने नॉमिनेट किया। इस पर ऐश्वर्या ने कहा, "मैंने उस पर विश्वास किया, मगर खुद को खतरे में पाकर उसने मुझे धोखा दिया।" 

इससे पहले ऐश्वर्या ने मालकिन ऑफ बसेरा राउंड में एरिका को वोट दिया था। तब उन्हें लग रहा था कि दोनों के बीच की समझ बरकरार रहेगी। ऐश्वर्या ने कहा, "हमने एक-दूसरे का साथ दिया है; कम से कम मुझे तो यही लगा था। यह खेल का हिस्सा था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इस हद तक पहुंच जाएगा।"

हालांकि, जब एरिका को नॉमिनेट करने की पावर दी गई तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के ऐश्वर्या का नाम ले लिया। ऐश्वर्या ने आगे कहा, "जब उन्होंने मेरा नाम लिया, तो सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि दोस्ती भी बदल गई। उनके पास अधिकार था और उन्होंने मुझे नॉमिनेट किया।

यह बहुत कुछ कहता है।" एरिका के द्वारा ऐश्वर्या को नॉमिनेट करते ही होस्ट रणविजय और कंटेस्टेंट अनीता हसनंदानी उनके सपोर्ट में खड़े दिखे। हालांकि, एरिका अपने फैसले पर अडिग रहीं और कहा कि ये सोच-समझकर उठाया गया कदम था और गेम की प्रोग्रेस के लिए जरूरी था, जबकि ऐश्वर्या के लिए दिल तोड़ देने वाला फैसला था।

"ऐश्वर्या ने कहा, 'यह जगह हर तरह से आपकी परीक्षा लेती है, और कई बार कठिन लड़ाई आपके प्रतिद्वंद्वी से नहीं, बल्कि उनसे मिलती है जिनके बारे में सोचते हैं कि वो आपकी तरफ हैं।" पिछले एपिसोड में ऐश्वर्या ने एरिका के लिए एक गाना गाया था। गाना था तू मेरा हमदर्द है, इसे सुनकर एरिका की आंखें भर आई थीं।

इस शो को रणविजय सिंह होस्ट कर रहे हैं। ये एक रियलिटी शो है जो ग्रामीण बैकग्राउंड पर आधारित है। शो में अनीता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ, ऐश्वर्या खरे, रमीत संधू, अंजुम फकीह, रेखा सुखेजा, डॉली जावेद, सुमुखी सुरेश, एरिका पैकर्ड, और सुरभि समृद्धी जैसे सेलिब्रिटी हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Aishwarya Khare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD