Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विमेंस वर्ल्ड कप से पहले युवराज सिंह की सलाह, बोले- उम्मीदों के बोझ तले न दबें खिलाड़ी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Yuvraj Singh, Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana, Jemimah Rodrigues, ICC Womens ODI World Cup, ICC Womens ODI World Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 13:37 IST

पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को परिस्थिति के अनुसार खेलने और फैंस की भारी उम्मीदों के बोझ तले न दबने की सलाह दी है। भारतीय महिला टीम 30 सितंबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप में ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की उम्मीद कर रही है। 

भारत को साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां युवी ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को यह विश्वास रखना होगा कि वह अपने दम पर मैच जीत सकता है।

युवराज सिंह ने कहा, "परिस्थिति के अनुसार खेलें, उम्मीदों के अनुसार नहीं। यह इतिहास रचने का एक शानदार मौका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप शुरुआत से ही इसे जीतने के बारे में सोचते रहें। आपको इसका पूरा अनुभव करना होगा। आपको यह महसूस करना होगा कि आपने पूरी प्रक्रिया में मेहनत की है और परिणाम जरूर आएंगे।"

उन्होंने कहा, "अगर आप विश्व कप जीतना चाहते हैं, तो दबाव में होंगे, चीजें ठीक नहीं होंगी। ऐसे में अनुभव और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। यह विश्वास होना चाहिए कि आप उस दिन अपने देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं।" पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, "आप यह नहीं सोच सकते कि हरमन, स्मृति या जेमिमा मैच जिताएंगी। 

आपको यह विश्वास होना चाहिए कि आप हर मैच अपने दम पर जीत सकते हैं।" वहीं, महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी खिलाड़ियों से टूर्नामेंट में अपना शत-प्रतिशत देने की बात कही। पूर्व कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों को दर्शकों के समर्थन से अपना हौसला बढ़ाना होगा। 

उम्मीदों के बोझ तले नहीं दबना है। उन्होंने विश्व कप-2017 में भारत के उपविजेता रहने के प्रभाव को स्वीकारते हुए कहा कि इसने महिला क्रिकेट के परिदृश्य को बदला है। मिताली राज ने कहा, "विश्व कप-2017 ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महिला क्रिकेट को बदला है। उस समय सोशल मीडिया अपेक्षाकृत नया था और आईसीसी ने बड़े पैमाने पर प्रचार और प्रचार में अपनी भूमिका निभाई।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Yuvraj Singh , Harmanpreet Kaur , Smriti Mandhana , Jemimah Rodrigues , ICC Womens ODI World Cup , ICC Womens ODI World Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD