Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

धर्मेंद्र का फैंस के लिए खास मैसेज, बोले- 'सेहत अच्छी हो, तो हर चीज देती है आनंद'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dharmendra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 13:11 IST

अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। लेटेस्ट वीडियो में वह स्वस्थ जीवन की अहमियत पर बात करते नजर आए। अभिनेता ने बताया कि अच्छी सेहत से ही जिंदगी की खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता है। 

सोमवार सुबह धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को सेहत का ख्याल रखने और नेक बनने का मैसेज दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, "आप सभी को प्यार, दोस्तों।" वहीं, वीडियो में वह कहते नजर आए। 

उन्होंने कहा, "दोस्तों, जिंदगी बहुत खूबसूरत है और इसकी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए सेहत का अच्छा होना बहुत जरूरी है। अगर सेहत अच्छी है, तो आप हर चीज का आनंद ले सकते हैं। मैं आज आपको एक मैसेज दे रहा हूं, जो मैं हमेशा देता आया हूं। 

अपनी सेहत का ख्याल रखें और नेक बनें। आप सभी को ढेरों प्यार।" हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ही मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र जल्द ही नई फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। यह एक युद्ध पर आधारित फिल्म है, जो भारतीय युद्ध नायक अरुण खेतरपाल की जिंदगी पर बनाई गई है।

फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं, जो 'एक हसीना थी,' 'जॉनी गद्दार' और 'अंधाधुन' जैसी शानदार फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं। 'इक्कीस' में धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सन 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

'इक्कीस' का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है और यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स ने मई में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसे लेकर विवाद भी देखने को मिला, क्योंकि इसमें अरुण खेतरपाल को परमवीर चक्र का सबसे युवा प्राप्तकर्ता बताया गया था। 

यह गलत था, क्योंकि साल 1999 के कारगिल युद्ध के नायक योगेंद्र सिंह यादव 19 साल की उम्र में परमवीर चक्र पाने वाले सबसे युवा सैनिक हैं, जबकि अरुण को 21 साल की उम्र में यह सम्मान मिला था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dharmendra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD