Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के गांव थाना के ब्रह्मसरोवर का किया निरीक्षण, थाना राजकीय स्कूल के प्रांगण में किया पौधा रोपण

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha, Naveen Jindal, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 10:03 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाओं को सरकार अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इन्हीं धरोहरों में शुमार ब्रह्मसरोवर हमारी संस्कृति की पहचान है, इसे संरक्षित रखना सरकार का दायित्व है।

अहम पहलू यह है कि इसी ब्रह्मसरोवर व आस-पास लगभग 102 एकड़ में फैले इस तीर्थ पर देश विदेशों से प्रवासी पक्षी  भ्रमण के लिए आते है जो इसके महत्व को दर्शाने का काम कर रहे है। इसके लिए सरकार तीर्थों का जीर्णोद्घार कर उन्हें संजोकर रखने का काम कर रही है ताकि आने वाली भावी पीढ़ी इस सांस्कृतिक धरोहर को देख सके।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र के गांव थाना स्थित ब्रह्मसरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर तीर्थ का निरीक्षण किया और राजकीय स्कूल के प्रागंण में पौधा रोपण भी किया। इस दौरान गांव के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 21 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की और सरपंच द्वारा मांगपत्र पर मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गति से विकास कार्य कर रही है। आज प्रदेश में एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए बनाए गए नेशनल हाईवे से 3 से 4 घंटे में सफर पूरा हो जाता है। ऐसा कोई जिला नहीं बचा है जो नैशनल हाईवे से नहीं जुड़ा हो।

उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन पर 20 सालों से मकान बनाकर रहने वाले लोगों को 2004 के कलैक्टर रेट पर 500 गज तक की भूमि उनके नाम करने का कानून बनाया गया है। इससे  गांवों में चल रहे कोर्ट केस भी समाप्त हो गए। अंग्रेजों के समय से किसानों पर लग रहे अबियाने को जड़ से समाप्त किया गया और अबियाने की 133 करोड़ रुपए की राशि को भी प्रदेश सरकार ने माफ करने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा पहला राज्य है जहां पर किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है, साथ ही किसानों की सब्जी की फसल को भावांतर भरपाई योजना के तहत खरीदा जा रहा है। सांसद श्री नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा के हर क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे है। 

मुख्यमंत्री ने पिहोवा हल्के के गांव स्योंसर और गांव थाना को अनेकों परियोजनाएं सौगात के रूप में दी है जो आने वाले समय में पिहोवा तीर्थ नगरी को विश्व दर्शनीय स्थली के रूप में एक नई पहचान देगी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha , Naveen Jindal , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD