Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. बलबीर सिंह ने लुधियाना के लॉर्ड महावीर सिविल अस्पताल में आधुनिक थैलेसीमिया वार्ड का उद्घाटन किया

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kulwant Singh Sidhu, Ashok Prashar Pappi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 17:58 IST

विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने फिलैंथ्रॉपी क्लब के सहयोग से आज लुधियाना के लॉर्ड महावीर सिविल अस्पताल में पूर्ण रूप से सुसज्जित आधुनिक थैलेसीमिया वार्ड का शुभारंभ किया। यह वार्ड लुधियाना और आसपास के जिलों के सैकड़ों मरीजों को नियमित रक्त चढ़ाने, विशेष परामर्श और आधुनिक इलाज की सुविधा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कई देशों में थैलेसीमिया पूरी तरह समाप्त हो चुका है और पंजाब भी इसी लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इस मिशन के तहत, कोल इंडिया से प्राप्त धनराशि से बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू की गई हैं और सीएमसी के सहयोग से पंजाब सरकार थैलेसीमिया मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कर रही है। 

मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह वार्ड केवल एक चिकित्सा सुविधा नहीं है, बल्कि आशा, करुणा और प्रगति का प्रतीक है। कोई भी बच्चा या परिवार इलाज से वंचित न रहे — यह सरकार की प्राथमिकता है। पंजाब सरकार आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे, विशेषज्ञ चिकित्सा टीमों और मरीज सहायता सेवाओं में निरंतर निवेश करती रहेगी ताकि सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

स्वास्थ्य मंत्री मंत्री ने लोगों से “हर शुक्रवार डेंगू पर वार” अभियान से जुड़ने की अपील की और 20,000 आशा वर्कर्स एवं नर्सिंग विद्यार्थियों के समर्पित योगदान की सराहना की, जो पूरे राज्य में वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने के लिए सक्रिय हैं। इस अवसर पर कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक आत्म नगर; अशोक परशार पप्पी, विधायक सेंट्रल; एस डी एम जसलीन कौर भुल्लर और डॉ. रमंदीप कौर, सिविल सर्जन लुधियाना उपस्थित थे। इसके अलावा डिक्की छाबड़ा, विम्मी बाजाज, अनु गुप्ता, सिमरत कथूरिया, जैज़ भोगल और निशा शर्मा भी मौजूद रहीं।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kulwant Singh Sidhu , Ashok Prashar Pappi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD