Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

एशियाई अंडर-19 मुक्केबाजी चैंपियनशिप : निशा और मुस्कान ने जीता स्वर्ण पदक

Sports News, Boxing, Boxer, U19 Asian Boxing Championships 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैंकॉक , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 16:39 IST

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चल रही अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निशा (54 किग्रा) और मुस्कान (57 किग्रा) ने रविवार को स्वर्ण पदक जीतकर युवा महिला मुक्केबाजी में भारत के बढ़ते दबदबे को प्रदर्शित किया। पांच अन्य मुक्केबाजों ने रजत पदक जीते। 

अंडर-19 स्पर्धा में भाग ले रही 10 महिला मुक्केबाजों में से नौ ने पदक जीते हैं। इसमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की यह सफलता कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन जैसे देशों के साथ भारत को एक उभरती हुई शक्ति के रूप में प्रदर्शित करेगी।

निशा ने दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला। उन्होंने तीसरे और अंतिम दौर में चीन की सिरुई यांग के खिलाफ अपना दबदबा बनाते हुए 4:1 से जीत दर्ज की। इसके बाद मुस्कान ने भारत के लिए लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। 

उन्होंने कजाकिस्तान की अयाजान एर्मेक को 3:2 के विभाजित निर्णय से हराया। अंडर-19 और अंडर-22 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप एक साथ आयोजित की जा रही है। यह भारत के उभरते सितारों को एशिया के सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान करती है।

भारत ने 40 मुक्केबाजों का एक मजबूत दल भेजा है। इसमें चैंपियन मुक्केबाजों के अलावा घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाज भी शामिल हैं। पुरुषों के फाइनल में तीन और मुक्केबाज रविवार को ही मैदान में उतरेंगे। अंडर-22 वर्ग में भी भारत के 13 पदक पक्के हैं, जिसमें पांच मुक्केबाज सोमवार को स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

रविवार को स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली अन्य भारतीय महिलाओं में, विनी 60 किग्रा के फाइनल में उज्बेकिस्तान की सेवारा मामातोवा से हार गईं। उच्च भार वर्गों में, आरती कुमारी (75 किग्रा) चीन की टोंगटोंग गु से हार गईं। कृतिका वासन (80 किग्रा) को कजाकिस्तान की कुराले येगिनबाइकजी और पारची टोकस (80+ किग्रा) को उज्बेकिस्तान की सोबिराखोन शाखोबिदीनोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Sports News , Boxing , Boxer , U19 Asian Boxing Championships 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD