Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

एशियन कप क्वालिफिकेशन के बाद बरसा पैसा, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा इतना इनाम

Sports News, Football, All India Football Federation, AIFF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 16:06 IST

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम को 25,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। यह इनाम टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है, जिसकी बदौलत भारत ने दो दशकों बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया। 

भारत ने इससे पहले साल 2006 में एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-डी के क्वालिफिकेशन अभियान में अजेय रहते हुए एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप में जगह बनाई।

टीम ने इंडोनेशिया (0-0) से ड्रॉ खेला, तुर्कमेनिस्तान को 7-0 से हराया और फिर यंगून (म्यांमार) के थुवुना स्टेडियम में मेजबान म्यांमार को 1-0 से मात दी। इस पूरे अभियान में भारत ने एक भी गोल नहीं खाया। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से महिला फुटबॉल में जमीनी और जूनियर स्तर की संरचना को मजबूत करने के लिए कई पहल शुरू की हैं। 

इन्हीं में से एक 'अस्मिता महिला फुटबॉल लीग' है , जिसके तहत 2023 से 2025 के बीच देशभर में अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 स्तर पर 155 लीग सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। 2023-24 सीजन में 6,305 जूनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 8,658 हो गई।

अस्मिता फुटबॉल लीग 2025-26 सीजन में भी जारी है, जिसमें अंडर-13 अस्मिता फुटबॉल लीग पिछले महीने से शुरू हो चुकी है। इन लीग में 26 राज्यों की लगभग 400 टीमों के करीब 8,000 खिलाड़ी, 50 अलग-अलग स्थानों पर खेले जाने वाले 50 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारत में पंजीकृत महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या में पिछले एक वर्ष में 232 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अंडर-20 महिलाएं दिसंबर 2024 से शिविर में हैं। इस दौरान उन्होंने तुर्किये में पिंक लेडीज यूथ कप खेला, जिसमें हांगकांग और जॉर्डन जैसी टीमों को हराया। 

एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप क्वालीफायर से पहले कई अंडर-20 खिलाड़ी सीनियर टीम के साथ भी ट्रेनिंग कर चुकी थीं। इसके बाद यंग टाइग्रेस ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान अंडर-20 टीम के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेले, जो 1-1 और 4-1 से समाप्त हुए। कुल मिलाकर, दिसंबर 2024 से अब तक अंडर-20 भारतीय महिला टीम ने 135 दिन तैयारी शिविर में एक साथ ट्रेनिंग की।

 

Tags: Sports News , Football , All India Football Federation , AIFF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD