Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में किया जा रहा है विकसित : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षित युवा पीढ़ी का अहम योगदान

Mahipal Dhanda, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bhiwani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 11:33 IST

प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी जरूरी है। शिक्षा से मानव का विकास होता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षित युवा पीढ़ी का अहम योगदान हैं। शिक्षा मंत्री श्री ढांडा शुक्रवार को भिवानी के प्रेमनगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने घोषणा कि गांव प्रेमनगर के सरकारी विद्यालय में छात्र संख्या का नार्म पूरा होने पर स्कूल को 12 वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा। 

इसके अलावा उन्होंने गांव प्रेमनगर में भव्य चौपाल का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने पंचकूला व पानीपत जिले के सरकारी स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन स्कूलों में दाखिलें के लिए बच्चों की कतार लगी रहती है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे भी घर-घर जाकर अभिभावकों को गांरटी दे कि वे सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देंगे। 

मेधावी छात्रों के लिए नेट व जेई आदि परीक्षाओं के लिए कोचिंग कक्षाए भी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राईवेट स्कूलों से बेहतर आया है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में और बेहतर व्यवस्था की जाएगी। स्टाफ की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पेयजल, शौचालय, कक्षा कक्ष, डिजिटल कक्षाएं, लाइब्रेरी आदि की और बेहतर व्यवस्था की जाएगी।  सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश का बिना भेद-भाव के विकास करवा रहे हैं। बवानीखेड़ा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलभराव वाले गांवों में समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने नशा मुक्ति पर नाटक, हरियाणावी डांस तथा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किये।

 इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश गौड, बवानीखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, प्रधान आजाद सिंह ढांडा भी मौजूद थे।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bhiwani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD