Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

गोहाना का विकास ही लक्ष्य, प्रोजेक्ट्स को रफ्तार दें अधिकारी : डॉ. अरविंद शर्मा

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana , Gohana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोहाना , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 11:31 IST

प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि चाहता है कि उसके क्षेत्र का विकास हो। हम सभी जनप्रतिनिधियों का संकल्प गोहाना के विकास का लक्ष्य ही होना चाहिए, तभी जनता-जनार्दन के प्रति दायित्व को निभाना सुनिश्चित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोहाना के विकास और सौंदर्यीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार दोपहर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा नगर परिषद परिसर गोहाना में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा का बैठक में पहुंचने पर एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोतीय, नप कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना का विकास ही उनका लक्ष्य है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों की डिमांड लें, जिसमें प्राथमिकता आधार पर 3-3 कामों के एस्टीमेट तैयार करके उन्हें व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को सूची भेजी जाए, ताकि वित्तीय राशि का प्रावधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाएं, ताकि आमजन को उसका जल्द लाभ मिले।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार गोहाना के विकास में धनराशि की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि ड्रेन-8 के सौंदर्यीकरण के लिए जिला नगर आयुक्त द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस दौरान रेणु विद्या मंदिर, बहालगढ़ की छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा को राखी भी बांधी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नगर परिषद हाउस की बैठक हर महीने करवाएं तथा सभी पार्षदों की सुनवाई की जाए। वो खुद भी परिषद की बैठक में आएंगे, ताकि गोहाना की विकास परियोजनाओं में तेजी लाई जा सके। यही नहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि जब किसी समस्या के निदान के लिए अधिकारी से संपर्क साधते हैं तो यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उन्हें संतुष्ट करें और जनता की समस्या का निदान करें। 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gohana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD