Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में अनोखे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन पर शिक्षकों एवं छात्रों ने पोधों को बांधी राखी, पौधारोपण से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 09, 2025, 17:42 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व एक विशेष और अनूठी परंपरा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने महिला शिक्षकों, छात्राओं और शोधार्थियों के साथ मिलकर परिसर के ‘पंचवटी’ क्षेत्र और अन्य स्थानों पर सभ्यतागत महत्व के वृक्ष पीपल, बरगद, आंवला, शीशम और सुखचैन को विधिवत पूजन के उपरांत रक्षासूत्र बांधा तथा मानव जीवन को संरक्षण और संसाधन प्रदान करने के लिए प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया।

रक्षासूत्र बांधने के साथ-साथ शिक्षक आवास परिसर में 11 मौलश्री के पौधे भी लगाए गए। विशेष बात यह रही कि रक्षासूत्र बांधने से लेकर पौधारोपण तक सभी कार्य महिला शिक्षकों, बच्चों, शोधार्थियों और छात्राओं द्वारा ही संपन्न किए गए। कुलपति प्रो. तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसे हम प्रकृति संरक्षण से भी जोड़ सकते हैं। 

जिस प्रकार हम अपने प्रियजनों की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार हमें जीवनदायी वृक्षों की भी रक्षा करनी चाहिए, जो हमें ऑक्सीजन, भोजन, औषधियां और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण और वृक्षों की रक्षा का वचन लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन मिल सके।

उन्होंने कहा कि वनों की कटाई और पेड़ों की कमी से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, ऐसे में पौधारोपण न केवल हरियाली बढ़ाता है, बल्कि स्वच्छ वायु, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करता है। शिक्षक आवास परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में परिसर की सुंदरता, छांव और ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण स्रोत बनेंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सराहा।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD