Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रबोध सक्सेना ने स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 12:46 IST

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडी जिला के सरकाघाट में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को समयबद्ध तरीके से तैयारियों को अंजाम देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 

उन्होंने इस आयोजन में जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण आदि को मुकम्मल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाने चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि समारोह के दौरान राज्य में आपदा प्रबंधन तथा मादक पदार्थों केे दुरूपयोग को रोकने के लिए किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी को इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए। बैठक में अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, जीएडी सचिव राजेश शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव आशीष सिंघमार, एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिला मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लेते हुए मुख्य सचिव को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों से अवगत करवाया।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD