Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तीज़ केवल एक त्योहार नहीं, हमारी मातृशक्ति, संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्माः डा. बलजीत कौर

होशियारपुर में राज्य स्तरीय 'त्रिंझणां तीज़ मेला-2025' ने सजाई पंजाब की संस्कृति की अनोखी झलक

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jai Krishan Rouri, Dr Ravjot Singh, Bram Shanker Jimpa, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 11:23 IST

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब की ओर से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में आज गोल्डन हैरीटेज रिज़ॉर्ट, टांडा रोड, होशियारपुर में राज्य स्तरीय ‘त्रिंझणां तीज़ मेला-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। 

उनके साथ कैबिनेट मंत्री पंजाब डा. रवजोत सिंह, डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक करमबीर सिंह घुम्मण व विधायक जीवन जोत कौर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की तीज़ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी मातृशक्ति, संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मा है। 

आज का यह मेला हमें हमारी जड़ों और उस आनंदमय जीवन की याद दिलाता है, जहां  महिलाएं मिलकर गीत गाती थीं, पींगे झूलती थीं और पूरे गांव में उत्साह का वातावरण होता था। इस दौरान सरकारी कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक गीत-संगीत प्रस्तुत किया। किरदार थिएटर द्वारा शानदार मिमिक्री शो ने सभी को खूब हंसाया। 

ताई जगीरो और गिद्धा गर्ल्स ने लोक गीतों और नृत्य से मेले में जान डाल दी। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल झांस की बचिच्यों ने गिद्दे से सभी का मन मोह लिया। होशियारपुर की छात्रा व प्रसिद्ध ढोली रितीका सैनी ने ढोल की थाप पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। ईको विलेज में पुराने समय के गांव का दृश्य सजीव कर दिया गया, जिसमें कुआं, बाल्टी, रस्सी, गायों के कट-आउट, चर्खा और झूले (पींगे) लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। 

महिला समूहों ने अंदर बैठकर चर्खे के आसपास गीत गाए और तीज़ की कहानियां सुनाईं, वहीं बाहर गिद्धा और लोकगीतों की गूंज रही। मेले में आने वालों के लिए मक्की की रोटी, सरसों का साग, गट्टे और गुड़ के गुलगुले जैसी पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। आकर्षक सेल्फ़ी पॉइंट्स और विशेष सजावट ने मेले के आनंद को दोगुना कर दिया। 

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिला अधिकारियों, छात्राओं व खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को पंजाब को दोबारा रंगला व खुशहाल पंजाब बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी सहायक हैं। 

इस मौके पर एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक, मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी करमजीत कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला, नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरबीर कौर, एस.पी नवनीत कौर, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, आर.टी.ए अमनदीप कौर, एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, डी.एस.पी मनप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jai Krishan Rouri , Dr Ravjot Singh , Bram Shanker Jimpa , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD