Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रूस-यूक्रेन युद्ध से जिंदा लौटे युवक ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

घर में कभी गुलेल नहीं चलाई, वहां अत्याधुनिक हथियारों के ट्रिगर पर रहती थी उंगली

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 10:50 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान गोलियों की बरसात से जान बचाकर लौटे पंजाब के युवक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाओं का खुलासा किया। अप्रैल 2024 में रूस गए युवक सरबजीत सिंह ने बताया कि सिर्फ दो हफ्तों की फौजी ट्रेनिंग के बाद उसे सीधे यूक्रेन बॉर्डर पर जंग लड़ने भेज दिया गया। सरबजीत ने कहा कि अगर राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल मदद न करते, तो शायद उनकी लाशें भी कभी घर नहीं लौट पातीं। 

सरबजीत ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके माता-पिता मानते हैं कि उनका बेटा जैसे दोबारा जन्म लेकर लौटा है। अब यह युवक रूस में लापता 14 भारतीयों की तलाश में फिर मास्को जा रहा है, ताकि वह फौजी कैंपों से उनकी पहचान कर सके। सरबजीत सिंह वहां 8 महीने से ज्यादा वक्त बिता चुका है और उसे कई शहरों की जानकारी है। 

उसने बताया कि वह और कुल 18 लोग कोरियर का काम करने के लिए मास्को गए थे। लेकिन एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें काबू कर लिया गया और एक इमारत में ले जाया गया। वहां दस्तावेज तैयार करवाने और मेडिकल चेकअप के बाद 15 दिन की फौजी ट्रेनिंग दी गई और फिर सीधे रूस-यूक्रेन जंग में उतार दिया गया, जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं था।

वहां कभी गाड़ियों में ले जाते थे, तो कभी कई-कई किलोमीटर पैदल चलाया जाता था। पांच-पांच लोगों की टीमें बनाकर उन्हें फौजी वर्दी पहनाकर असली हथियारों से लैस कर दिया गया। सरबजीत ने बताया कि जब वे यूक्रेन में आगे बढ़ते थे, तो चारों तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें नजर आती थीं। इन लाशों में कई भारतीय भी थे और अलग-अलग देशों के नौजवानों की भी लाशें थीं।

सरबजीत ने बताया कि कई-कई दिन तक पीने का पानी भी नसीब नहीं होता था और समय पर खाना भी नहीं मिलता था। एक बार तो वह इतना टूट गया कि उसने हैंड ग्रेनेड की पिन निकालकर खुद को खत्म करने की भी कोशिश की। उसने बताया कि वहां जंग के माहौल में पता ही नहीं चलता था कि कहां से गोली या बम आ गिरेगा। सरबजीत ने कहा कि उसने पहली बार जिंदगी में मौत को इतना करीब से देखा।

संत सीचेवाल ने बताया कि उन्होंने चल रहे मानसून सत्र के दौरान रूस में फंसे इन भारतीयों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए हैं और सरकार से भी इनकी सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को पूछे गए सवाल के जरिए बताया गया था कि रूस की आर्मी में 13 भारतीयों में से अभी भी 12 लापता हैं। 

उनकी तलाश के लिए मंत्रालय प्रयास कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह रूस में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे। उल्लेखनीय है कि संत सीचेवाल ने बीते फरवरी में दो लोगों को रूस जाने के लिए टिकटें भी उपलब्ध करवाई थीं, ताकि वे अपने परिजनों की तलाश कर सकें। मास्को स्थित भारतीय दूतावास को भी इन परिवारों की मदद के लिए पत्र लिखा गया है।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD