Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नए जमाने के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम पेश किए जाएंगे

Rayat Bahra University, Rayat Bahra Group of Institutions, RBGI, Gurvinder Singh Bahra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 18:10 IST

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने आज होशियारपुर में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के पंजाब सरकार के फैसले की सराहना की और कहा कि यह राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय है। पत्रकारों से बात करते हुए, बाहरा ने कहा यह स्व-वित्तपोषित शिक्षण संस्थान होशियारपुर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में उत्प्रेरक का काम करेगी  और यह क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक के रूप में भी कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से होशियारपुर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी और छात्रों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेशनल कोर्स छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करेंगे और उन्हें प्रचुर मात्रा में प्लेसमेंट दिलाने में मदद करेंगे।उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 

देश के इस हिस्से के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी आकर्षक छात्रवृत्ति योजनाएं प्रदान करती है।और इसके छात्रों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।बाहरा ने कहा कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पर्याय है।

रयात बाहरा ग्रुप की कुछ उपलब्धियों को याद करते हुए आरबीजीआई के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि रयात बाहरा यूनिवर्सिटी मोहाली कैंपस और बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला देश की शीर्ष रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी किफायती शिक्षा प्रदान करेगी, जो भारत और विदेशों से छात्रों को आकर्षित करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे स्नातकों की रोजगार संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ साझेदारी के माध्यम से नए युग के पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए बाहरा ने आगे कहा, "हमारा विश्वविद्यालय कई आकर्षक छात्रवृत्ति योजनाएं प्रदान करता है,उच्चतम प्लेसमेंट रिकॉर्ड का दावा करता है, और हमारे छात्रों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है।

इस अवसर पर रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक्टिंग  वाईस चांसलर  डॉ. चंद्र मोहन सहित अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Rayat Bahra University , Rayat Bahra Group of Institutions , RBGI , Gurvinder Singh Bahra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD