Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जुलाई के अंत तक हरियाणा का लिंगानुपात बढ़कर हुआ 907, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में था 899

रिवर्स ट्रैकिंग के दौरान अवैध गर्भपात के मामलों में जुलाई में 32 प्राथमिकी की गईं दर्ज, 32 गिरफ्तार

Sudhir Rajpal, State Task Force, Additional Chief Secretary Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 17:39 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशानुसार हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हेतु राज्य कार्यबल (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक आज यहां अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों से उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं, इस वर्ष (2025) 1 जनवरी से 31 जुलाई तक राज्य का लिंगानुपात सुधरकर 907 हो गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 899 था। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों को दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसमें दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सभी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) और 12 सप्ताह से अधिक के गर्भपात के मामलों में रिवर्स ट्रैकिंग लागू कर रहा है, खासकर उन मामलों में जहां महिलाओं की पहले से ही एक या अधिक बेटियां हैं। अकेले जुलाई में संदिग्ध रिवर्स ट्रैकिंग मामलों में 32 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें 32 गिरफ्तारियां हुईं। इसके अतिरिक्त चार और मामलों में एफआईआर प्रक्रियाधीन हैं और नियमों की उल्लंघना करने वाले निजी अस्पतालों और क्लीनिकों को 38 नोटिस जारी किए गए हैं।

एक अनूठी और समावेशी पहल के तहत अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि ट्रांसजेंडर समुदाय राज्य भर में लड़कियों के जन्म का जश्न मनाने में सक्रिय रूप से शामिल हो। इस प्रयास के तहत  ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य उन घरों में जाएंगे, जहां लड़की का जन्म होता है। ठीक वैसे ही जैसे वे पारंपरिक रूप से लड़के के जन्म पर करते हैं और लड़की के परिवार को 'आपकी बेटी हमारी बेटी' योजना के तहत एलआईसी में निवेश किए गए 21,000 रुपये का प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। 

इसके लिए, हरियाणा सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय को भी प्रोत्साहित करेगी और ऐसे ट्रांसजेंडरों को न्यूनतम 1,100 रुपये की राशि देने का प्रस्ताव है। यह पूरा अभियान संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की देखरेख में चलाया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिंग निर्धारण परीक्षण और अवैध गर्भपात में शामिल आईवीएफ केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। यह निर्णय लिया गया कि बेहतर निगरानी के लिए आईवीएफ के माध्यम से होने वाले सभी प्रत्यारोपणों को प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के तहत पंजीकृत किया जाना चाहिए।

उन्होंने पुलिस विभाग को अवैध गर्भपात केंद्रों पर नज़र रखने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय करने के लिए भी कहा, साथ ही अगले सप्ताह तक अब तक दर्ज की गई एफआईआर में हुई प्रगति पर रिपोर्ट भी मांगी।महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान पर एक जागरूकता विज्ञापन तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसे राज्य भर के सिनेमाघरों में प्रसारित किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लो और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Sudhir Rajpal , State Task Force , Additional Chief Secretary Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD