Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहम्मद सिराज : 'द ओवल' में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

Mohammed Siraj, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 16:17 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने 'द ओवल' में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई। मैच में 9 विकेट लेने वाले सिराज को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। 

मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और टीम को यादगार जीत दिलाई। सिराज द ओवल में चौथी पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल आठवें गेंदबाज बने। वहीं, ओवल में चौथी पारी में 41 साल बाद किसी गेंदबाज ने चौथी पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। 

आखिरी बार 1984 में वेस्टइंडीज के माइकल होल्डिंग ने पांच विकेट लिए थे। होल्डिंग ये कारनामा 1976 में भी कर चुके हैं। इसके अलावा 1997 के बाद से द ओवल में टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले सिराज पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के फ्रेडरिक स्पोफोर्थ (1882), जेजे फेरिस (1890), क्लेरी ग्रिमेट (1934), पाकिस्तान के फजल महमूद (1954), वेस्टइंडीज के कीथ बॉयस(1973) द ओवल की चौथी पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस पांच मैचों की सीरीज में अपने प्रदर्शन और एनर्जी से सबको चौंकाया। वह सभी पांच मैच खेले वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने सीरीज में 23 विकेट लिए। सिराज ने 2020 में डेब्यू के बाद से टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। 

अब तक खेले गए 41 टेस्ट मैचों की 76 पारियों में वह 123 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा पांच बार कर चुके हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट है।

 

Tags: Mohammed Siraj , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD