Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वृंदा के किरदार में दिखेंगी तनीषा मेहता

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Tanisha Mehta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 15:32 IST

अभिनेत्री तनीषा मेहता, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' में वृंदा का किरदार निभा रही हैं, अभिनेत्री ने शो से जुड़ने और अपनी जिंदगी में 'तुलसी' से जुड़ाव की कहानी सुनाई। अभिनेत्री ने कहा, "यह सच में एक सपने को सच करने जैसा लगता है, इतनी प्रसिद्ध टीवी सीरीज में मुख्य किरदार की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। 

मैं यह शो देखकर बड़ी हुई हूं, जो लोग आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं वो खास यादें बन जाते हैं। अब इस कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए एक खास है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने किरदार को बखूबी से निभाने के लिए पूरी ताकत लगा रही हूं। 

मुझे बस दर्शकों से यही उम्मीद है कि वह मुझे भी उतना ही प्यार दें, जितना उन्होंने हमेशा से इस शो को दिया है। जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो मेरी रूह कांप जाती है। मैं इस मौके के लिए एकता कपूर मैम की आभारी हूं।" तुलसी के पौधे के बारे में बात करते हुए तनीषा ने कहा, "तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसका हमारे यहां बहुत गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। 

माना जाता है कि यह घर को बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाती है। साथ ही घर में खुशियां और शांति लाती है। तुलसी भक्ति का प्रतीक है और हमें हमारे आध्यात्मिक मूल्यों और परंपराओं की याद दिलाती है।" उन्होंने आगे कहा, “और यह उन पौधों में से एक है जिसे मैंने अपने घर में लगाया जब मैं वहां रहने आई।”

अभिनेत्री ने बताया कि वह अब बहुत धार्मिक हो गई हैं। उन्होंने कहा, "बहुत लोगों को ये नहीं पता, लेकिन कई सालों से मैं धर्मपरायण बन गई हूं। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करती, लेकिन मेरे अपने विश्वास और तरीके हैं।” अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में अभिनेत्री ने बताया, "मैं बहुत समय से ये रूटीन फॉलो कर रही हूं।

हर सोमवार सुबह, मैं अपने बिल्डिंग के ठीक नीचे वाले मंदिर जाती हूं। वहां मैं महादेव का अभिषेक करती हूं। हर सुबह मैं सूर्य देवता को जल (पानी) अर्पित करती हूं, और साथ ही तुलसी के पौधे को भी।” वर्कफ्रंट की बात करें तो तनीषा मेहता 'शुभ लाभ आपके घर में' (2021), 'लग जा गले' (2023), और 'इक कुड़ी पंजाब दी' (2023) जैसे टीवी सीरियल में देखी जा चुकी हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 , Tanisha Mehta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD