Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गौरव यादव ने युद्ध नशों विरुद्ध की समीक्षा करने और कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए राज्य स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की

1 मार्च, 2025 से अब तक 24,639 नशा तस्कर काबू ; 1020 किलो हेरोइन, 330 किलोग्राम अफ़ीम, 12.25 करोड़ रुपए की ड्रग मनी ज़ब्त

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 13:20 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को सभी रेंज आईजीपी/ डीआईजी, पुलिस कमिशनर (सीपी) और सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस (एसएसपी) के साथ एक राज्य स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की जिससे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के अधीन चल रहे नशा रोकथाम यत्नों को लागूकरण, समूची कानून व्यवस्था की स्थिति और राज्य भर में अंदरूनी सुरक्षा का जायज़ा लिया जा सके।

इस दौरान डीजीपी के साथ स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, स्पैशल डीजीपी (इंटेलिजेंस) प्रवीन कुमार सिन्हा, एडीजीपी एंटी-नारकोटिकस टास्क फोर्स (ए. एन. टी. एफ.) नीलाभ किशोर, एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए. जी.टी.एफ.) प्रमोद बाण और एडीजीपी (काउन्टर इंटेलिजेंस) अमित प्रसाद भी मौजूद थे। मीटिंग के दौरान सीनियर अधिकारियों ने फील्ड अधिकारियों को सरहद पार से होती नशा तस्करी, पाकिस्तान-समर्थित आतंकवाद, संगठित अपराध नैटवर्क और कानून व्यवस्था के अहम मसलों के बारे भी जानकारी दी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हम 01 मार्च, 2025 को शुरू की राज्यव्यापी नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ की प्रगति की भी समीक्षा की और नशों के विरुद्ध इस चल रही जंग को और मज़बूत करने के लिए रणनीतिक विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने एएनटीएफ की दोहरी पहुँच - ज़मीनी स्तर पर सक्रियता के साथ क्रार्यान्वयन और मज़बूत भाईचारक नेतृत्व के साथ रोकथाम पर ज़ोर दिया जिससे नशा मुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाया जा सके।

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के नतीजे सांझे करते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 15,671 ऐफआईआरज़ दर्ज की हैं और 24,639 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है और उनके कब्ज़े में से 1020 किलो हेरोइन, 330 किलो अफ़ीम, 21 टन भुक्की, 14 किलो चरस, 377 किलो गाँजा, 6.3 किलो आईसीइ, 3.3 किलो कोकीन, 31.74 लाख नशीली गोलियां/ कैपसूल और 12.25 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

मीटिंग के दौरान डीजीपी ने आने वाले आज़ादी दिवस के जश्नों के लिए राज्य स्तरीय तैयारियों की भी समीक्षा की है और सभी फील्ड यूनिटों को हाई अलर्ट पर रहने और सुरक्षा प्रबंधों को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई है और आने वाले आज़ादी दिवस के जश्नों से पहले सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी को यकीनी बना कर शान्ति और सदभावना बनाई रखने, पुलिस डौमीनेशन ऑपरेशनों में तेज़ी लाने और अधिक रोकथाम और जासूसी उपाय करने के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सीपी/ एसएसपी को सभी पुलिस अदारों का ‘मैनपावर ऑडिट’ करने और पुलिस कर्मचारियों को नान-कोर ड्यूटियों से हटाने के भी निर्देश दिए जिससे विशेषतः भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने ज़िला पुलिस मुखियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाके बढ़ाने और हरेक नाके पर अधिक से अधिक वाहनों की जांच को यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए।

डीजीपी ने कहा कि नशों के विरुद्ध चल रही निर्णायक जंग के इलावा संगठित अपराध, गैंगस्टरों और पाकिस्तान-प्रयोजित आतंकवादी गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही पंजाब पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है और सभी बड़े मामलों में दोषियों की पहचान की गई है।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD